IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस और ईशान किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के पार

IND vs SA 2nd ODI Live: श्रेयस और ईशान किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के पार

07:10 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 111 रन है। 

06:31 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 75 के पार

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 75 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

06:23 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा

48 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। शानदार लय में दिख रहे शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच पकड़ा। अब ईशान किशन के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले खत्म होने के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।

06:12 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत का पहला विकेट गिरा

28 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। कप्तान शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वेन पार्नेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। ईशान किशन के रबाडा की गेंद पर एक जीवनदान भी मिल चुका है। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर तक पहुंची थी, लेकिन डिकॉक के ठीक सामने गिर गई और वह ठीक से कैच नहीं पकड़ पाए।

05:52 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम 279 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर चुकी है। शिखर धवन और शुभमन गिल ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की है। वहीं ब्योर्न फोर्तूइन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर किया। उन्होंने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। दूसरे ओवर में वेन पार्नेल ने आठ रन दिए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के आठ रन है।

05:19 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका ने 278 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 278 रन बनाए। सिराज ने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए और केशव महाराज का विकेट भी लिया। सिराज के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 26 रन दिए और दो विकेट भी हासिल किए। डेथ ओवर में खराब गेंदबाजी की परेशानी से जूझ रही भारतीय टीम के लिए यह राहत की खबर है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। सिर्फ सात रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया। सिराज ने क्विंटन डिकाक को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद शाहबाज अहमद ने यानेमन मलान को पवेलियन भेजा। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट था और इसके लिए भी उन्हें रिव्यू लेना पड़ा। 40 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम संघर्ष कर रही थी। 

रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने अफ्रीकी पारी को संभाला और दोनों के बीच 129 रन की साझेदारी हुई। हेंड्रिक्स 32वें ओवर में सिराज का शिकार बने। उन्होंने 76 गेंदों में 74 रन बनाए। इसके बाद 38वें ओवर में एडेन मार्करम भी 89 गेंदों में 79 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए और यहीं से दक्षिण अफ्रीका की पारी पटरी से उतर गई। अंत में क्लासेन ने 30 और मिलर ने नाबाद 35 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 278 रन तक पहुंचाया। 

सिराज की शानदार गेंदबाजी

भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन दिए और तीन अहम विकेट लिए। उनके अलावा भारत के बाकी सभी बल्लेबाजों को एक-एक विकेट मिला। सिर्फ आवेश खान इस मैच में विकेट नहीं हासिल कर पाए। आवेश ने सात ओवर में 35 रन दिए, लेकिन कोई सफलता उनके हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन

05:11 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 275 रन

49 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 275 रन हो चुका है। डेविड मिलर ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में 12 रन बनाकर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत के लिए आखिरी ओवर सिराज कर रहे हैं, जिन्होंने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है।

04:58 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

256 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने वेन पार्नेल को आउट करके भारत को छठी सफलता दिलाई है। पार्नेल 16 रन बनाकर आउट हुए। अब डेविड मिलर और केशव महाराज क्रीज पर हैं। 47 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 257 रन है।

04:40 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 के करीब

पांच विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच चुका है। एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स बेहतरीन अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। अब डेविड मिलर और वेन पार्नेस क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 245 रन बना लिए हैं।

04:23 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: मार्करम भी पवेलियन लौटे

39वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने एडेन मार्करम को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। मार्करम 89 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले 38वें ओवर में हेनरिक क्लासेन पवेलियन लौटे थे। 39 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 217 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और वेन पार्नेल क्रीज पर हैं।

04:20 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

38वें ओवर में 215 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने हेनरिक क्लासेन को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। क्लासेन 26 गेंदों में 30 रन बना सके। फिलहाल एडेन मार्करम 79 रन बनाकर और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।

03:46 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका तीसरा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। 169 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। सिराज ने रीजा हेंड्रिक्स को शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। हेंड्रिक्स ने 76 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके आउट होने के साथ मार्करम के साथ उनकी 129 रन की साझेदारी टूट चुकी है। अब भारत के पास वापसी करने का मौका है। 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन है।

03:28 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: एडेन मार्करम का अर्धशतक

रीजा हेंड्रिक्स के बाद एडेन मार्करम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 64 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। यह उनके वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक है। हेंड्रिक्स और मार्करम के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 156 रन है।

03:21 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: रीजा हेंड्रिक्स का अर्धशतक

रीजा हेंड्रिक्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 57 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस मैच में उन्हें कप्तान बावुमा की जगह मौका मिला है और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। मार्करम के साथ बेहतरीन साझेदारी कर उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला है। यह उनके वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है। 

03:02 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच में वापस आ चुकी है। भारतीय कप्तान शिखर धवन सभी गेंदबाजों को आजमा चुके हैं, लेकिन इस जोड़ी के सामने सब कुछ बेअसर साबित हुआ है। 22 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 110 रन है।

!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘536475799826686’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);

Source link