IND-W vs AUS-W T20 Final Live: स्मृति मंधाना दूसरे ओवर में आउट, शेफाली को मिला जीवनदान, स्कोर 16/1

IND-W vs AUS-W T20 Final Live: स्मृति मंधाना दूसरे ओवर में आउट, शेफाली को मिला जीवनदान, स्कोर 16/1

11:17 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: स्मृति मंधाना पवेलियन लौटीं

भारत को दूसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। स्मृति मंधाना को डार्सी ब्राउन ने क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई। मंधाना ने छह गेंद पर सात रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर उतरी हैं। शेफाली वर्मा चार गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के दो ओवर में एक विकेट पर 16 रन हो गए हैं।

11:13 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतर गई हैं। दोनों ने पहले ही ओवर में अपनी मंशा जाहिर कर दी है। शेफाली ने दो चौकों से शुरुआत की है। टीम इंडिया ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन सट ने पहला ओवर किया।

11:01 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 161 रन

स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को 162 रन का लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। उसके लिए बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। मेग लेनिंग ने 36, एश्ले गार्डनर ने 25 और रेचेल हेन्स ने नाबाद 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।

10:48 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका 18वें ओवर में लगा। स्नेह राणा की गेंद पर बेथ मूनी छक्का मारना चाहती थी, लेकिन गेंद दीप्ति शर्मा के हाथों में चली गई। दीप्ति ने एक हाथ से शानदार कैच लिया। मूनी ने 41 गेंद पर 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। अगले ही ओवर में राधा यादव ने एलेन किंग को आउट कर दिया। किंग पांच गेंद पर एक रन बनाकर मेघना को कैच थमा बैठीं।

10:43 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

133 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रेणुका ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने धीमी गेंद पर हैरिस को मेघना सिंह के हाथों कैच कराया।

10:39 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

स्नेह राणा ने एश्ले गार्डनर को आउट करके ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथा झटका दिया है। इस बीच बेथ मूनी ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 133 रन है।

10:26 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने 12वें ओवर में ताहिला मैक्ग्रा को राधा यादव के हाथों कैच आउट कराया। मैक्ग्रा चार गेंद पर दो रन ही बना सकीं। ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। एश्ले गार्डनर चार गेंद पर 11 रन और बेथ मूनी 26 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs AUS: राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने भारतीय टीम को खतरे में डाला? कोरोना संक्रमित खिलाड़ी खेल रही मैच

10:19 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: मेग लेनिंग हुईं रन आउट

भारत को मैच में सबसे बड़ी सफलता 11वें ओवर की पहली गेंद पर मिली। राधा यादव की गेंद पर बेथ मूनी ने सामने की ओर शॉट खेला। राधा ने गेंद लेकर विकेट में मार दिया। लेनिंग नॉन-स्ट्राइक एंड पर क्रीज से बाहर रह गईं। वह 26 गेंद पर 36 रन बनाकर रन आउट हो गईं।

09:59 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

तीसरे ओवर में विकेट गिरने के बाद कंगारू टीम ने वापसी की है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। कप्तान मेग लेनिंग और बेथ मूनी क्रीज पर हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंद पर 34 रन की साझेदारी कर ली है। मूनी 12 गेंद पर 16 और लेनिंग 12 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:43 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका रेणुका सिंह ने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एलिसा हिली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अंपायर ने हिली को आउट नहीं दिया था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने हिली को आउट करार दिया। वह 12 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद कप्तान मेग लेनिंग क्रीज पर उतरी हैं। दूसरे छोर पर बेथ मूनी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।

 

09:33 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। एलिसा हिली और बेथ मूनी क्रीज पर उतर चुकी हैं। भारत के लिए रेणुका सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप मैच में चार विकेट लिए थे।

09:20 PM, 07-Aug-2022

T20I LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना यादव, रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हायेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनसन, अलाना किंग, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन।

09:16 PM, 07-Aug-2022

IND-W vs AUS-W T20 Final Live: स्मृति मंधाना दूसरे ओवर में आउट, शेफाली को मिला जीवनदान, स्कोर 16/1

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच को जीतने वाली टीम स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लेगी। वहीं, हारने वाली टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ेगा।

Source link