JEE Main Result 2023 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, यहां देखें कट ऑफ, टॉपर्स और एनटीए रैंक अपडेट

JEE Main Result 2023 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, यहां देखें कट ऑफ, टॉपर्स और एनटीए रैंक अपडेट

10:55 AM, 29-Apr-2023

IIT Admission 2023: आईआईटी के लिए देनी होगी JEE Advanced

उधर, आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा देनी होगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में जेईई मेन रिजल्ट के टॉप दो लाख 50 हजार छात्र आवेदन करने के पात्र होते हैं। वहीं, इनके अलावा विदेशी नागरिक और प्रवासी भारतीयों को भी आईआईटी में दाखिला मिलता है लेकिन उन्हें जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं होती है।

10:32 AM, 29-Apr-2023

JEE Main Result 2023 NTA Score Cards Out

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन रिजल्ट 2023 को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। जेईई मेन्स परीक्षा 2023 सत्र 2 के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों द्वारा स्कोर कार्ड को जेईई मेन वेबसाइट के साथ एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देखा जा सकता है।

10:00 AM, 29-Apr-2023

JEE Main Result 2023: CSAB से होगा NIT, IIIT और CFTI में प्रवेश

इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए जेईई यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) रैंक के आधार पर एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सीएफटीआई (CFTI) प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए या संबंधित बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शीर्ष 20 प्रतिशत में होना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, कक्षा 12वीं की परीक्षा में योग्यता अंक 65% होना चाहिए।

09:48 AM, 29-Apr-2023

JEE Mains Result: स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ‘जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  4. जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

09:38 AM, 29-Apr-2023

JEE Mains Result 2023 How to Check NTA Rank

छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर जाएं और मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट और स्कोर चेक करें। 

09:34 AM, 29-Apr-2023

JEE Main Result 2023 Toppers

09:33 AM, 29-Apr-2023

JEE Main 2023 मृणाल श्रीकांत AIR 3

महाराष्ट्र में नागपुर निवासी मृणाल श्रीकांत ने जेईई मेन्स अप्रैल में 100 पर्सेन्टाइल के साथ 300 में से 300 अंक तथा ऑल इंडिया रैंक 03 हासिल की है।

09:20 AM, 29-Apr-2023

JEE Main Result 2023 Toppers

श्रीकांत वैरागड़े ने परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 स्कोर अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है। इसी तरह क्लासरूम स्टूडेंट मलय केडिया ने भी 300 में से 300 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक-4 तथा कौशल विजयवर्गीय ने भी पूरे में से पूरे अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक-5 प्राप्त की है।

 

09:17 AM, 29-Apr-2023

NTA JEE MAIN Result 2023 ऑल इंडिया रैंक भी जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार सुबह देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के अप्रैल सेशन के परिणामों के साथ ही ऑल इंडिया रैंक भी जारी कर दी। 

09:17 AM, 29-Apr-2023

NTA ने JEE Mains सत्र 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की थी। अंतरिम उत्तर कुंजी 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। अंतिम अंतरिम उत्तर कुंजी 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। 

09:16 AM, 29-Apr-2023

JEE Mains 2023 Session 2 Result Out: नौ लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष लगभग नौ लाख उम्मीदवार जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं। परिणामों के साथ, अंतिम उत्तर कुंजी, टॉपर्स सूची, अखिल भारतीय रैंक सूची, कट ऑफ, पर्सेंटाइल और अन्य जानकारी भी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

09:08 AM, 29-Apr-2023

JEE Main Result 2023 Live: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, यहां देखें कट ऑफ, टॉपर्स और एनटीए रैंक अपडेट

JEE Main Result 2023 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2023 को एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। जेईई मेन्स परीक्षा 2023 सत्र 2 के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों द्वारा स्कोरकार्ड को जेईई मेन वेबसाइट के साथ एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर देखा जा सकता है। 

Source link