12:46 PM, 23-Jun-2022
बागी विधायकों ने उद्धव पर लगाए कई गंभीर आरोप
12:30 PM, 23-Jun-2022
भाजपा के कई विधायक फडणवीस के आवास पर पहुंचे
भाजपा के कई विधायक मुंबई में पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे।
12:27 PM, 23-Jun-2022
12 घंटे में सात विधायक गुवाहाटी के होटल पहुंचे
बीते 12 घंटे में कुल सात विधायक असम के गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे। यानी कि अब कुल मिलाकर शिंदे के समर्थन में कुल 42 विधायक आ गए हैं। वहीं तीन विधायकों के मुंबई में होने की खबर है।
12:11 PM, 23-Jun-2022
शरद पवार के घर एनसीपी नेताओं की बैठक समाप्त
शरद पवार के घर चल रही एनसीपी नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है।
12:09 PM, 23-Jun-2022
उद्धव समर्थित विधायक ‘मातोश्री’ पहुंचे
#WATCH | Shiv Sena leaders arrive at the family residence of CM Uddhav Thackeray ‘Matoshree’ in Mumbai, amid #MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/CMollN6Q2n
— ANI (@ANI) June 23, 2022
12:05 PM, 23-Jun-2022
मैं बागी नहीं हुआ हूं: शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने
शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के संकट में घिरने के बीच पार्टी के सांसद कृपाल तुमाने ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होने संबंधी खबरों को खारिज किया और कहा कि वह शिवसेना के साथ हैं।
11:50 AM, 23-Jun-2022
सीएम उद्धव आज कोई बैठक नहीं करेंगे: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज कोई बैठक नहीं करेंगे। जो भी विधायक आधिकारिक आवास पर आ रहे हैं वे अपने काम से आ रहे हैं।
11:45 AM, 23-Jun-2022
पवार के घर बैठक शुरू
#WATCH | Mumbai: Leaders of the Nationalist Congress Party (NCP) arrive at the residence of party chief Sharad Pawar for a meeting.#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/ttvu2LMIDI
— ANI (@ANI) June 23, 2022
11:10 AM, 23-Jun-2022
गुवाहाटी में होटल के बाहर टीएमसी का धरना
#WATCH | Members and workers of Assam unit of TMC protest outside Radisson Blu Hotel in Guwahati where rebel Maharashtra MLAs, including Shiv Sena’s Eknath Shinde, are staying.
Party’s state president Ripun Bora is leading the protest here. pic.twitter.com/rfoD0fQSKU
— ANI (@ANI) June 23, 2022
11:04 AM, 23-Jun-2022
बागी विधायकों की तस्वीरें आईं सामने
11:00 AM, 23-Jun-2022
एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद: सूत्र
यहां देखें वीडियो…
A total of 42 Maharashtra MLAs are present with Eknath Shinde at Radisson Blu Hotel in Guwahati, Assam. This includes 34 MLAs from Shiv Sena and 8 Independent MLAs: Sources#MaharashtraCrisis
— ANI (@ANI) June 23, 2022
10:58 AM, 23-Jun-2022
गुवाहाटी में बैठे 20 विधायक मुंबई लौटेंगे: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा… हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ED के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता।
10:43 AM, 23-Jun-2022
शरद पवार के घर एनसीपी नेताओं की बैठक जारी
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवासा पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक हो रही है। बैठक में डिप्टी सीएम अजीत पवार, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड और पार्टी नेता सुनील तटकरे के बीच बैठक चल रही है।
10:40 AM, 23-Jun-2022
शिवसेना अभी भी मजबूत है : संजय राउत
सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना अभी भी मजबूत है। भाजपा शासित राज्य में विधायक ले गए, दबाव में हमें लोग छोड़कर चले गए, लाखों कार्यकर्ता शिवसेना के साथ खड़े हैं। राउत ने दावा कि पार्टी विधायक असम क्यों गए हैं इसका जल्द खुलासा होगा।
10:38 AM, 23-Jun-2022
ज्यादा दिन नहीं चलती डायलिसिस वाली सरकार: नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल पर कहा कि डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नही चलतीं। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में वोट डालने आये नकवी ने मतदान केन्द्र के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हालात के बारे में पूछे जाने पर वहां की शिवसेना नीत सरकार पर तंज किया। उन्होंने कहा ‘डमी कार और डायलिसिस वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती।’ इस सवाल पर कि महाराष्ट्र में अब क्या होगा, नकवी ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा ‘जब रात है इतनी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा।’
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा