Mann Ki Baat: टोक्यो ओलंपिक, मिल्खा सिंह और कोरोना टीकाकरण, पढ़ें पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या कहा

{“_id”:”60d81485d17a1f69315f83b1″,”slug”:”pm-modi-mann-ki-baat-prime-minister-modi-talk-about-tokyo-olympic-milkha-singh-corona-vaccination-rajesh-hirave-kishori-lal-durvey-sachchidanand-bharti”,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mann Ki Baat: u091fu094bu0915u094du092fu094b u0913u0932u0902u092au093fu0915, u092eu093fu0932u094du0916u093e u0938u093fu0902u0939 u0914u0930 u0915u094bu0930u094bu0928u093e u091fu0940u0915u093eu0915u0930u0923, u092au0922u093cu0947u0902 u092au0940u090fu092e u092eu094bu0926u0940 u0928u0947 u0926u0947u0936u0935u093eu0938u093fu092fu094bu0902 u0938u0947 u0915u094du092fu093e-u0915u094du092fu093e u0915u0939u093e”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”u0926u0947u0936″,”slug”:”india-news”}}

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:32 AM IST

सार

पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक पर चर्चा की शुरुआत की और महान धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

मन की बात

मन की बात
– फोटो : अमर उजाला

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 जून) सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 78वें एपिसोड में देशवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक पर चर्चा की शुरुआत की और महान धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही, देश के तमाम लोगों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। 
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने मिल्खा सिंह का देश के प्रति योगदानों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब बात टोक्यो ओलंपिक की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जैसे महान खिलाड़ी को कौन भूल सकता है। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया। जब वह अस्पताल में थे तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। मैंने कहा था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार हमारे खिलाड़ी ओलंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं तो आपको हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है। मिल्खा सिंह खेल के लिए इतने समर्पित और भावुक थे कि बीमारी में भी उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। दुर्भाग्य से नियति को कुछ और मंजूर था।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 जून) सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 78वें एपिसोड में देशवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक पर चर्चा की शुरुआत की और महान धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही, देश के तमाम लोगों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। 


आगे पढ़ें

मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि

Source link