Mann Ki Baat Live Updates: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की, बोले- अभी तो सूरज उगा है…

Mann Ki Baat Live Updates: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की, बोले- अभी तो सूरज उगा है…

11:09 AM, 27-Aug-2023

‘अगले महीने होने वाली जी20 समिट के लिए भारत तैयार है। इसमें हिस्सा लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने जी20 को और ज्यादा इन्क्लुसिव फोरम बनाया है। भारत केे निमंत्रण पर ही अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जी20 की हमारी प्रेसिडेंसी पीपुल्स प्रेसिडेंसी है, जिसमें जनभावना की भावना सबसे आगे है। इसे लेकर देशभर में जो आयोजन हुए हैं, उनमें किसी न किसी तरह से देश के डेढ़ करोड़ लोग जुड़े हैं।’

11:09 AM, 27-Aug-2023

‘चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ अलग-अलग सेक्टर्स की भी भूमिका रही है। जब सबका प्रयास रहा, तब सफलता भी मिली। यही चंद्रयान की सबसे बड़ी सफलता रही। मैं आशा करता हूं कि हमारा स्पेस सेक्टर इसी तरह आगे भी सबके प्रयास से सफलता हासिल करेगा।’

11:07 AM, 27-Aug-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर एक कविता सुनाई। जो इस तरह है…

‘आसमान में सिर उठाकर

घने बादलों को चीरकर

रोशनी का संकल्प लें

अभी तो सूरज उगा है।

दृढ़ निश्चय के साथ चलकर

हर मुश्किल को पार कर

घोर अंधेरे को मिटाने

अभी तो सूरज उगा है।’

11:05 AM, 27-Aug-2023

23 अगस्त को भारत ने भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं। इस मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा जिसकी आज मैं आप सबके साथ चर्चा करना चाहता हूं। आपको याद होगा कि इस बार मैंने लाल किले से कहा था कि हमें वीमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना है। भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों वीमेन साइंटिस्ट सीधे तौर पर जुड़ी रहीं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। भारत की बेटियां अब अनंत अंतरिक्ष में भी योगदान दे रही हैं। आज हमारे सपने भी बड़े हैं और प्रयास भी बड़े हैं।

11:00 AM, 27-Aug-2023

प्रधानमंत्री ने कहा ‘अगस्त एपिसोड में आपका स्वागत है। मुझे याद नहीं कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन महीने में दो बार मन की बात हुआ है। सावन यानी महाशिव का महीना। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा हो, उतना कम है। आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प लेकर, अभी तो सूरज उगा है।’

10:52 AM, 27-Aug-2023

यहां सुन सकते हैं ‘मन की बात’ कार्यक्रम 

  1. ऑल इंडिया रेडियो
  2. दूरदर्शन
  3. नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप

10:40 AM, 27-Aug-2023

अप्रैल में हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। 

10:12 AM, 27-Aug-2023

Mann Ki Baat Live Updates: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की, बोले- अभी तो सूरज उगा है…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात कर रहे हैं। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है।

Source link