Mathura Janmashtami 2022 Live: श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर ब्रज, लाखों लोगों ने मथुरा में डाला डेरा

Mathura Janmashtami 2022 Live: श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर ब्रज, लाखों लोगों ने मथुरा में डाला डेरा

09:50 AM, 19-Aug-2022

भक्तों के स्वागत के लिए सज गई कन्हैया की नगरी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आ रहे भक्तों के लिए उनकी जन्मस्थली को सजा दिया गया है। मथुरा के सभी प्रवेश द्वारों पर साज सज्जा की गई है। तिराहे और चौराहों को भी भव्य स्वरूप दिया गया है।

09:06 AM, 19-Aug-2022

जनजन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पीत वस्त्रों में सजेंगे। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुरजी को पीत रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर के सेवायत ने प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रात लगभग 2 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पर्व मनाने के लिए हजारों भक्त एवं श्रद्धालुओं के जनसमूह का आना प्रारंभ हो गया है। 

08:47 AM, 19-Aug-2022

Mathura Janmashtami 2022 Live: श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर ब्रज, लाखों लोगों ने मथुरा में डाला डेरा

कन्हैया के दर्शन के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। पिछले कई दिन से मथुरा की सड़कों पर भक्तों की मौजूदगी है। दिन भर ये भक्त मथुरा के मंदिरों की परिक्रमा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को इन भक्तों का हुजूम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर देखने को मिला। मुख्य द्वार से प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लग गई। भीड़ का सैलाब इस कदर था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भागवत भवन तक पहुंचने में लोगों को लंबा वक्त लग रहा था। सुरक्षा कारणों से की जा रही चेकिंग के चलते मुख्य द्वार के बाहर लाइनों में लगी भीड़ के चलते पोतराकुंड से लेकर रेलवे लाइन तक का मार्ग भक्तों से पट गया।

Source link