10:50 AM, 06-Feb-2023
अदाणी मामले पर कांग्रेल सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) जांच चाहते हैं, सरकार हर चीज को छिपाना चाहती है। सरकार की पोल खुल गई है।
10:48 AM, 06-Feb-2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने जो नोटिस (267) दिया है, उस पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि ये राष्ट्रपति के अभिभाषण से अलग विषय है। हम चाहते हैं कि पहले इस पर चर्चा हो। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरे देश में जो गड़बड़ी हो रही है उस पर PM जवाब दें।
10:35 AM, 06-Feb-2023
संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में अदाणी समूह के मामले की जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के विरोध में इकट्ठा हुए। विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने अडानी स्टॉक क्रैश व अन्य मुद्दों को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/alSkiaB2Qw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
10:07 AM, 06-Feb-2023
विपक्षी दलों कांग्रेस, डीएमके,एनसीपी, बीआरएस, जदयू, सपा, सीपीएम, सीपीआई, केरल कांग्रेस (जोस मणि), जेएमएम, राजद, आरएसपी, आप, आईयूएमएल, राजद और शिवसेना ने संसद सत्र से पहले अहम बैठक की। मीटिंग LoP मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में हुई। इस दौरान अदाणी-हिंडनबर्ग और अन्य मुद्दों पर रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि वे संसद के दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव देंगे। अदाणी मामले पर चर्चा की मांग की जाएगी। इसके अलावा कोई और काम नहीं होगा।
Delhi | Opposition parties – Congress, DMK, NCP, BRS, JD(U), SP, CPM, CPI, Kerala Cong(Jose Mani), JMM, RLD, RSP, AAP, IUML, RJD & Shiv Sena meet in LoP Mallikarjun Kharge’s Chamber in Parliament Building to chalk out a strategy on Adani-Hindenburg & other issues.
(Video: AICC) pic.twitter.com/2z6ubrMB5J
— ANI (@ANI) February 6, 2023
09:43 AM, 06-Feb-2023
अदाणी समूह-हिंडनबर्ग मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सीपीआई (एम) सांसद एलामारम करीम ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। नोटिस में लिखा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। इसकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी की जानी चाहिए।
09:42 AM, 06-Feb-2023
अदानी मुद्दे पर संसद के लिए विपक्ष की रणनीति पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अब हमारी बैठक होगी। पूरा विपक्ष एक साथ आएगा, चर्चा होगी और फैसला होगा। यह केवल कांग्रेस का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत के आम लोगों का मुद्दा है।
09:41 AM, 06-Feb-2023
विपक्ष के नेता राज्यसभा और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में अदाणी और हिंडनबर्ग का मुद्दा उठाएंगे। सरकार इतने बड़े मुद्दे पर चुप है, खासकर पीएम मोदी। सरकार को विपक्ष की बात को सुनना चाहिए और जवाब देना चाहिए।
09:33 AM, 06-Feb-2023
बीआरएस के सांसद के केशव राव ने अदाणी समूह-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
09:31 AM, 06-Feb-2023
अदाणी समूह-हिंडनबर्ग रिसर्च मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने सदन से अनुरोध किया है कि पीएम को सार्वजनिक धन के वास्तविक नुकसान का खुलासा करने का निर्देश दिया जाए।
09:30 AM, 06-Feb-2023
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत एलआईसी, एसबीआई द्वारा निवेश में धोखाधड़ी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए व्यावसायिक नोटिस का निलंबन दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वित्तीय संस्थान बाजार मूल्य खो रहे हैं, करोड़ों भारतीयों की मेहनत की बचत को खतरे में डाल रहे हैं।
09:28 AM, 06-Feb-2023
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
09:00 AM, 06-Feb-2023
कांग्रेस देश भर में करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस आज एलआईसी कार्यालयों के बाहर देशभर में प्रदर्शन करेगी। उधर, एलआईसी की चार बड़ी यूनियनों ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलकर इस विरोध प्रदर्शन को रोकने की मांग की है।
08:55 AM, 06-Feb-2023
सीपीआई सांसद ने अदाणी मामले में की चर्चा की मांग
सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंसन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। उन्होंने अदाणी समूह की कंपनियों के विषय में चर्चा की मांग की है।
08:46 AM, 06-Feb-2023
Parliament Live: अदाणी मामले पर फिर हंगामे के आसार, चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, संसद भवन में किया प्रदर्शन
Sansad Satra Live News in Hindi : बजट पेश होने के बाद से अब तक संसद में एक भी दिन चर्चा नहीं हो पाई है। गौतम अदाणी मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं और इस मामले पर संसदीय कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं, उधर सत्ता पक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहा है। आज संसद में होने वाली कार्यवाही के दौरान भी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने आज देश भर में एलआईसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।
More News
Anil Ambani की कंपनी के बिकने में क्यों हो रही देरी? IRDAI से अभी तक नहीं मिली मंजूरी – India TV Hindi
Aaj ka Rashifal : मेष, तुला, कुंभ, मकर वालों के लिए आज का दिन भारी, चोट-चपेट लग सकती है, पीली वस्तु रखें पास
भास्कर अपडेट्स: गाजियाबाद के साइट 4 इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग लगी, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर