PM मोदी के बाद राहुल का तिरंगा कैंपेन: राहुल-प्रियंका ने ट्विटर पर नेहरू की तिरंगे के साथ डीपी लगाई, कांग्रेस नेताओं ने फॉलो किया

PM मोदी के बाद राहुल का तिरंगा कैंपेन: राहुल-प्रियंका ने ट्विटर पर नेहरू की तिरंगे के साथ डीपी लगाई, कांग्रेस नेताओं ने फॉलो किया

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसके तहत PM मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को ट्विटर प्रोफाइल की डीपी के तौर पर लगाया है। प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों से भी ऐसा करने की अपील की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी तर्ज पर अपना अभियान शुरु किया है। इसमें उन्होंने पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू की तिरंगा थामे हुए तस्वीर को ट्विटर डीपी के तौर पर लगाया है। इस तस्वीर में नेहरू संविधान सभा में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर पेश करते दिख रहे हैं। उनकी बहन प्रियंका ने भी यही तस्वीर लगाई है। राहुल ने PM के ट्विटर डीपी बदलने के एक दिन बाद ऐसा किया है।

कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी यही डीपी लगाई गई है।

कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी यही डीपी लगाई गई है।

राहुल के ट्रेंड को कांग्रेस नेताओं ने फॉलो किया
राहुल ने इस डीपी को पोस्ट भी किया और लिखा- देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा। इसके बाद पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल और कई कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर डीपी में यही तस्वीर इस्तेमाल की है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्र सरकार ने नागरिकों से 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में राष्ट्रीय ध्वज को अपनी डीपी के तौर पर इस्तेमाल करने को कहा है।

तिरंगे पर राजनीति चल रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की सेंधमारी की कोशिश पर नजर डालेंं…

प्रधानमंत्री ने पिंगली वेंकैया दी थी श्रद्धांजलि
PM मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया को भी उनकी जयंती (2 अगस्त) पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया- आज का 2 अगस्त विशेष है। ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश हर घर तिरंगा के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह हमारे तिरंगे को सेलिब्रेट करने के लिए एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेज की डीपी बदल ली और आप सभी से ऐसा करने का आग्रह करता हूं।

खबरें और भी हैं…

Source link