Russia Ukraine War Live: खत्म होगी जंग? पुतिन-जेलेंस्की में जल्द हो सकती है मुलाकात

Russia Ukraine War Live: खत्म होगी जंग? पुतिन-जेलेंस्की में जल्द हो सकती है मुलाकात

08:20 AM, 30-Mar-2022

पुतिन-जेलेंस्की में हो सकती है मुलाकात

इस्तांबुल में मंगलवार को दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई मुलाकात हुई थी। इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की उम्मीद नजर आई है। खबरों की मानें तो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सीधी बातचीत हो सकती है। 

08:19 AM, 30-Mar-2022

कीव और चर्नीहीव में सैन्य अभियान कम करेगा रूस

जंग का आज 35वां दिन है। मंगलवार को रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच इस्तांबुल में बातचीत हुई। इस दौरान रूस ने कीव और चर्नीहीव में सैन्य अभियान कम करने का एलान किया है। 

08:05 AM, 30-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: खत्म होगी जंग? पुतिन-जेलेंस्की में जल्द हो सकती है मुलाकात

यूक्रेन के मायकोलायिव शहर पर रूस ने मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में अब तक 12 लोगों की मौत चुकी है। वहीं इमारत गिरने से 35 लोग घायल भी हुए हैं। 

Source link