अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
सार
वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन ने इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं, नमाज के बाद मस्जिद के मुख्य हॉल से देश विरोधी नारे गूंजे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नारेबाजी करते दिखे लोग
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी।
मीरवाइज उमर फारूक घर पर नजरबंद
जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था, क्योंकि मीरवाइज उमर फारूक घर पर नजरबंद हैं।
रमजान के महीने में मीरवाइज को रिहा करने की मांग
बता दें कि मीरवाइज 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के पहले से नजरबंद हैं। औकाफ के साथ-साथ लोगों की मांग है कि रमजान के इस पाक महीने में उन्हें रिहा किया जाए।
विस्तार

More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा