अकाली दल ने हमें छोड़ा: सवाल पूछने पर पलटे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और कहा- हम चाहते थे SAD खुद हमें छोड़ जाए

अमृतसर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
BJP कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी। - Dainik Bhaskar

BJP कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किसान मुद्दे पर बोलते हुए अकाली दल के खुद BJP को छोड़ने की बात कह दी। लेकिन जब उनसे 10 साल सत्ता में रहते हुए कामकाज के बारे में पूछा गया तो वह अपनी ही कही बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि BJP खुद अकाली दल को छोड़ना चाहती थी। लेकिन प्रयास था कि वे हमें खुद ही छोड़ दें।

राजू का नामांकन कराया

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सोमवार अमृतसर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह पहले डॉ. जगमोहन सिंह राजू का नामांकन भरवाया और फिर कुछ नेताओं से मिले। शाम पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्र की तरफ से किए गए कार्यों की सराहना की। किसान मुद्दे पर बोलते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि केंद्र ने हमेशा ही किसानों का भला चाहा। किसान अब जिद्द पर हैं और वह सिर्फ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

किसानों को समझाया, मानें नहीं

जब किसान आंदोलन शुरू हुआ तो उन्हें सभी नियम अच्छे से समझाए गए थे। अब जब वह माने नहीं तो तीनों कृषि कानून वापस ले लिए गए। लेकिन इसके बावजूद किसान हटना नहीं चाहते। पूरे देश में BJP ने मजबूत पकड़ बनाई है। जहां भी BJP आई, प्रदेश ने तरक्की की। लेकिन इसके पंजाब उलट दिशा में चलना चाहता है।

बढ़े पेट्रोल दामों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि आज पेट्रोल के बढ़ रहे दामों के पीछे कांग्रेस ही जिम्मेदार है। 2010 में उनके द्वारा जो बांड बेचे गए, उनकी भरपाई उन्हें करनी पड़ रही है। जिसके चलते आज देश में पेट्रोल के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं।

फेल है दिल्ली मॉडल

हरदीप पुरी इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी काफी अधिक भड़के। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली मॉडल पूरी तरह से फेल है। अगर वहां की नुक्कड डिस्पेंसरियों का जानना है तो दिल्ली से डॉक्टर बुला देता हूं। बीते 5 साल में उन्होंने लोगों के लिए सिर्फ 1 बस खरीदी है। अब शराब से पैसे कमा रहे हैं। लिब्राइजेशन पॉलिसी शराब के लिए लेकर आए हैं और यह पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link