अजब-गजब: कहानी एक ऐसे देश की, जहां महिलाएं तलाक को मानती है कलंक, जानिए और भी कई रोचक बातें

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 16 Aug 2021 07:32 PM IST

जिम्बाब्वे का नाम तो आपने कई बार सुना होगा। खासकर क्रिकेट के क्षेत्र में, लेकिन इसके अलावा भी इस देश में ऐसा बहुत कुछ खास है, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में जाम्बेजी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित इस देश को आधिकारिक तौर पर अब भले ही जिम्बाब्वे गणराज्य के नाम से जाना जाता है, लेकिन पहले इसे दक्षिण रोडेशिया, रोडेशिया, रोडेशिया गणराज्य और जिम्बाब्वे रोडेशिया के नाम से जाना जाता था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से जिम्बाब्वे के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे।

 

वैसे तो दुनियाभर के देशों में तलाक की परंपराएं और कानून हैं और बड़ी संख्या में तलाक के मामले भी सामने आते हैं, लेकिन जिम्बाब्वे में दूसरे देशों के मुकाबले तलाक के मामले कम सामने आते हैं। इसकी वजह ये है कि यहां की महिलाएं तलाक को ‘कलंक’ की तरह मानती हैं और वो ऐसा करने से बचती हैं।

Source link