अमरनाथ यात्रा: लैंड स्लाइड में बहे पुल को भारतीय सेना ने रिकॉर्ड समय में तैयार किया, यात्रियों के 4 घंटे बचेंगे

अमरनाथ यात्रा: लैंड स्लाइड में बहे पुल को भारतीय सेना ने रिकॉर्ड समय में तैयार किया, यात्रियों के 4 घंटे बचेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Indian Army Built The Bridge In The Land Slide In Record Time, 4 Hours Will Be Saved For The Passengers

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालटाल मार्ग पर लैंड स्लाइड में बहे पुल को भारतीय सेना ने रिकॉर्ड समय में रातों-रात दोबारा बना दिया। 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान परेशानी और सुरक्षा के लिहाज से इसे दोबारा बनाया गया। 30 जून में अचानक तापमान बढ़ने से कालीमाता के पास नालों में जलभराव होने के कारण दो ब्रिज बह गए थे। इस कारण यात्रियों को बाबा धाम तक पहुंचने के लिए 4 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा था।

भारतीय सेना के चिनार कोर रेजिमेंट के इंजीनियर ने ब्रिज बनाया।

भारतीय सेना के चिनार कोर रेजिमेंट के इंजीनियर ने ब्रिज बनाया।

खराब मौसम और कम रोशनी थी चुनौती
चिनार कोर रेजिमेंट के 13 इंजीनियर ने खराब मौसम और रोशनी ना होने के बावजूद इस ब्रिज को बनाकर तैयार कर दिया। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ब्रिज का निर्माण बेहद जरूरी था। इससे यात्रियों को 4 घंटे से ज्यादा का सफर तय करना पड़ रहा था।

सेना के हेलिकॉप्टर से पुल बनाने का सामान पहुंचाया गया।

सेना के हेलिकॉप्टर से पुल बनाने का सामान पहुंचाया गया।

हाईटेक तरीके से पूरे मार्ग पर निगरानी

  • हर यात्री की रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग से ट्रैकिंग।
  • कारों पर जम्मू-कश्मीर के लाखनपुर गेटवे पर स्टिकर।
  • जम्मू, श्रीनगर में 1-1, रामबन में तीन यात्री निवास। क्षमता 10 हजार।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए ऐप, वेबसाइट।

खबरें और भी हैं…

Source link