अरविंद केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान: केंद्रीय मंत्री बोले- मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर वन हो सकते, ‘किंगपिंन’ दिल्ली CM, उन्हें पकड़े CBI

अरविंद केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान: केंद्रीय मंत्री बोले- मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर वन हो सकते, ‘किंगपिंन’ दिल्ली CM, उन्हें पकड़े CBI

धर्मशालाएक घंटा पहले

देश के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली शराब घोटाले में मनीष की गिरफ्तारी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्री को लूट की खुली छूट अरविंद केजरीवाल की सरकार में मिली। मैंने तो पहले भी कहा था कि मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर वन हो सकते हैं, लेकिन किंगपिंन अरविंद केजरीवाल हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय दौरे पर धर्मशाला पहुंचने पर जिला प्रशासन अधिकारी स्वागत करते हुए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय दौरे पर धर्मशाला पहुंचने पर जिला प्रशासन अधिकारी स्वागत करते हुए।

एक दिन के दौरे पर धर्मशाला पहुंचे अनुराग ठाकुर
सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर धर्मशाला आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में बताया कि अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में ही एक नहीं अलग-अलग विभागों में लूट दिल्ली से लेकर पंजाब तक मची है। जहां इनको मौका मिला, वहां पर कानून व्यवस्था बिगाड़ी। दिल्ली में कहते थे 2 दिन के लिए दिल्ली पुलिस दे दो सब ठीक कर देंगे। पंजाब में हैं तो पंजाब में क्या चल रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज शराब घोटाला करने वाला मंत्री जेल गया है। CBI ने पूरी जांच करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की है। उन्हें भी जांच में सहयोग करना चाहिए। दिल्ली में किस तरह किन-किन लोगों से तार जुड़े थे कि करोड़ों रुपए की लूट की गई, इसका जवाब मनीष सिसोदिया को तो देना ही पड़ेगा, अरविंद केजरीवाल को भी देना पड़ेगा। पंजाब में भी बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आये थे।

मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए।

मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए।

राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले चीनी चंदे पर राहुल चुप क्यों
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत में फासीवाद वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव के बाद हिंदुओं को बदनाम करने का कोई मौका नहीं चूकते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। राजीव गांधी फाउंडेशन को कथित तौर पर मिले चीनी चंदे के बारे में वह क्यों नहीं बोल रहे हैं।

कांग्रेस जितना मर्जी दूसरे देशों का सहयोग कर ले या राहुल गांधी उन लोगों के साथ खड़े हो जाएं, जो कभी भारत पर अतिक्रमण करते थे या जो भारत में आतंकवाद फ़ैलाने का काम करते हैं। राहुल गांधी के बयान उनके पक्ष में आते हैं। कभी उनको कमजोर बता कर उनके साथ हमदर्दी जताते हैं तो कभी अतिक्रमण करने वालों के साथ चाइनीज़ सूप पीकर न जाने कौन-सी बातें करने के लिए मीटिंग में शामिल रहते हैं।

इसका जवाब राहुल गांधी आज तक नहीं दे पाए और देश जवाब मांगता है। आखिरकार ऐसे लोगों के साथ वे क्यों नज़र आते हैं। भारत की सेना के साथ देश के 140 करोड़ लोग खड़े होते हैं, लेकिन भारत के सैनिकों को अपमानित करने का कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ती।

Source link