सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा में शादी से चंद घंटे पहले घर से लापता हुए दूल्हे ने दो दिन पहले बरेली के क्योलडिया गांव की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस ने उसे बीसलपुर से बरामद किया है।
गांव मोहम्मदपुर निवासी रामअवध तिवारी ने अपने बड़े बेटे शशांक तिवारी की शादी बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की लड़की से तय की थी। एक फरवरी को बरात जाना थी। घर पर सभी लोग तैयार थे। घर के बाहर शहनाई बज रही थी। दूल्हे को गाड़ी पर बैठाने की रस्म की तैयारी चल रही थी।
दूल्हे को जब गाड़ी पर बैठाने को बुलाया गया तो उसका कोई पता नहीं चला। एकाएक दूल्हे के गायब होने से परिजन और रिश्तेदारों में खलबली मच गई। कोई पता न चलने पर पिता की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पिता अनहोनी की आशंका जता रहे थे। दूल्हे के लापता होने पर दुल्हन पक्ष में भी खलबली मच गई। जैसे तैसे देर रात को दूल्हे के छोटे भाई बिषर्भ को शादी के लिए राजी किया गया। बड़े भाई की जगह छोटे भाई के साथ दुल्हन ने फेरे लिए।
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा