ओलिंपियन सुमित की बहन को घर से निकाला: गोल्ड जीतेने पर मिले 6 करोड़ में से पुलिसकर्मी पति ने दहेज में मांगे 3 करोड़

ओलिंपियन सुमित की बहन को घर से निकाला: गोल्ड जीतेने पर मिले 6 करोड़ में से पुलिसकर्मी पति ने दहेज में मांगे 3 करोड़

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sonipat Olympic 2021 Gold Winner Sumit’s Sister Was Beaten Up For Dowry And Thrown Out Of The House, Husband Gagandeep In Police.

सोनीपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के सोनीपत के गांव खेवड़ा के ओलिंपियन सुमित की बहन किरण को ससुरालवालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। किरण का पति गगनदीप हरियाणा पुलिस में है। थाना बहालगढ़ में दर्ज हुए दहेज उत्पीड़न के केस में किरण ने ससुरालजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सुमित ने वर्ष 2021 ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जितने पर सरकार ने 6 करोड़ रुपए दिए थे, पति ने उनमें से 3 करोड़ रुपए लाने के लिए दबाव डाला। पति ने उसकी फेसबुक और जी-मेल आईडी भी हैक कर रखी है।

10 साल पहले हुई शादी

खेवड़ा गांव निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 12 दिसंबर, 2012 को रोहतक के गांव हुमायुंपुर निवासी गगनदीप के साथ हुई थी। गगनदीप हरियाणा पुलिस में है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालजन उसको मानसिक व शारीरिक तौर से तंग और परेशान करने लगे। तरह तरह की मांग की जाने लगी और उसने दो बच्चों को जन्म दिया तो सास व जेठानी लंबी गाड़ी लाने के लिए ताने देने लगी। सोने के गहने भी मांगे गए। उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट की जाने लगी।

जेठ ने किया परेशान

किरण ने बताया कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पति गगनदीप को महिला थाना में सरकारी घर मिल गया। वह पति के साथ चली गई। जब वह हमायुंपुर में रहती थी तो उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। बाद में वह पति के साथ आ गई तो उसके जेठ ने उसे वीडियो काल करनी शुरू कर दी। वह फोन पर उसे गंदी गालियां देता। उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो पति ने ससुरालजनों के उकसाने पर उसके साथ ही मारपीट की। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मारपीट की सूचना दी, लेकिन पति ने पुलिस में होने का फायदा उठा कर कोई कार्रवाई नहीं होने दी। इसके बाद उसे और ज्यादा परेशान किया जाने लगा।

सुमित ने जीता गोल्ड, पति ने मांगे 3 करोड़

किरण ने बताया कि उसका भाई सुमित ओलिंपियन है। उसने वर्ष 2021 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्ड मेडल जीतने के बाद उसके ससुरालवालों की दहेज की लालसा और बढ़ गयी। उस पर दबाव बनाया कि हरियाणा सरकार ने उसके भाई को 6 करोड़ रुपए की राशि दी है। उसमें से 3 करोड़ रुपए लाकर दो। ऐसा न करने पर हम तुझे ठीक से नहीं रखेंगे। इसको लेकर उसे तंग और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके भाई ने गगनदीप को गाड़ी के लिए 10 लाख रुपए दिए। कुछ दिन ठीक से रखा लेकिन उसके बाद फिर तंग करना शुरू कर दिया।

मारपीट कर धक्के दे घर से निकाला

भाई सुमित की शादी में मायके के लोगों ने उसे काफी कीमती सामान और जेवरात दिये। उसके ससुराल आते ही सास व जेठानी ने इन जेवरों व सामान को छीन लिया। गगनदीप ने उसकी FACE BOOK ID और GMAIL ID भी हैक कर रखी है। 24 जून को पति गगनदीप ने उसको बुरी तरह से मारा पीटा और चोट पहुंचाई तथा धक्के मारकर घर से निकाल दिया। उसने नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया। इसके बाद वह मायके आ गई।

इन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

थाना बहालगढ़ के SI नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने किरण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसके पति गगनदीप, जेठ राजदीप​, सास कृष्णा और जेठानी सुशीला के खिलाफ धारा 323,354,406,498A IPC के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं…

Source link