कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़: लॉरेंस का करीबी 25 टॉप अपराधियों की लिस्ट में; ‘BOLO’ सूची में हुआ शामिल

कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़: लॉरेंस का करीबी 25 टॉप अपराधियों की लिस्ट में; ‘BOLO’ सूची में हुआ शामिल

अमृतसरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी BOLO नोटिस। - Dainik Bhaskar

गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी BOLO नोटिस।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भारत के बाद कनाडा में भी मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है। कनाडा के भगोड़े टॉप 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों में उसे शामिल किया गया है। कनाडा सरकार की तरफ से “बी ऑन द लुक आउट” (BOLO) सूची में रखा गया है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। जो लॉरेंस के तिहाड़ जेल में होने के बाद विदेश में बैठकर उसके गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पहले ही भारत सरकार द्वारा वांटेड है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद इंटरपोल पर भी उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी हो चुका है।

पहले कनाडा सरकार द्वारा जारी 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट देखिए…

कनाडा से भाग चुका गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ के इस वक्त अमेरिका में छुपे होने के इनपुट हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे डर लगा कि कहीं कोई उसके ठिकाने का पता न बता दे। इस वजह से वह कुछ समय पहले कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो (FRESNO) सिटी भाग निकला था। वहां जाकर उसने 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की।

पहले यह भी सामने आया था कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। गोल्डी को 20 नवंबर या इससे पहले डिटेन करने की सूचना थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

4 पॉइंट्स में गोल्डी बराड़ के गैंगस्टर बनने की पूरी कहानी पढ़ें…

1. यूथ लीडर गुरलाल की हत्या के बाद भागा कनाडा
गोल्डी बराड़ की अपराध की दुनिया में दस्तक उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ के कत्ल के बाद शुरू हुई। गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस के काफी करीबी माना जाता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए उसने लॉरेंस की छत्रछाया में ही स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम (SOPU) से संगठन तैयार किया था। अक्टूबर 2020 में उसका चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कत्ल कर दिया गया।

2. भाई के कातिल का किया था मर्डर
गोल्डी अपने भाई के कातिल को मारना चाहता था। उसके सिर पर खून सवार था। यही दौर था जब वह लॉरेंस के करीब आया। गुरलाल के कत्ल में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया। जिसका गोल्डी बराड़ ने कत्ल करवा दिया। जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने लगी तो वह कत्ल के कुछ दिन बाद ही बराड़ कनाडा भाग गया।

3. पिता की हुई जबरन रिटायरमेंट
गोल्डी बराड़ पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) थे। गुरलाल पहलवान कत्ल मामले में गोल्डी बराड़ का नाम आने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें जबरन रिटायर कर दिया। पिता ने भी इसका विरोध नहीं किया।

4. लॉरेंस के साथ मिल किया पूर्व पार्षद का कत्ल
गोल्डी के कनाडा जाने से पहले ही लॉरेंस के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। कनाडा में बैठ वह जेल में बंद लॉरेंस का गैंग चलाने लगा। 25 फरवरी 2022 को गुरुग्राम में एक पूर्व पार्षद परमजीत ठकरान और उनके भाई सुरजीत की हत्या कर दी गई। शराब कारोबार के चलते इन दोनों की दुश्मनी अजय जैलदार से थी। पुलिस को मिली इनपुट्स के मुताबिक, अजय जेलदार ने लॉरेंस और गोल्डी बराड़ से मिलकर इन हत्याओं को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं…

Source link