- Hindi News
- National
- Minor Raped For Convert To Islam In Karnataka; Used To Blackmail For Marriage; Accused Yunus Pasha Arrested; Karnataka News
बेंगलुरु21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कर्नाटक में धर्म परिवर्तन के लिए कक्षा आठ की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। 13 साल की छात्रा से उसके पड़ोस में रहने वाले यूनुस पाशा उर्फ फैयाज मोहम्मद ने पहले दोस्ती की। उससे रेप के बाद अश्लील फोटो लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा को इस्लाम कबूल करने और शादी के लिए धमका रहा था।
पुलिस ने POCSO एक्ट में केस दर्ज करके अरेस्ट किया है। फैयाज पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। POCSO एक्ट क्या है आप नीचे ग्राफिक के जरिए समझ सकते हैं।
स्मार्टफोन गिफ्ट किया
पुलिस ने बताया कि लड़की हिंदू है। आरोपी ने स्मार्टफोन गिफ्ट करके उससे दोस्ती की थी। लड़की के परिवार को स्मार्टफोन की जानकारी नहीं थी। वह छिप-छिपकर फैयाज को वीडियो कॉल करती थी। पुलिस के मुताबिक फैयाज ने छात्रा की कुछ अश्लील फोटो लेकर उस पर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाब बना रहा था। लड़की ने इनकार किया तो उसने चैट और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
शादी करने का वादा किया
8 नवंबर को लड़की के परिवार वाले उसे उसकी दादी के पास छोड़कर चार दिन के लिए शिर्डी चले गए थे। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और 10 नवंबर को उसकी दादी के खाने के नींद की गोलियां मिलाकर जबरदस्ती खिला दी। जब वह बेहोश हो गई तो फैयाज ने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की से शादी करने का वादा किया। इस शर्त पर कि वह इस्लाम कबूल कर लेगी।
लड़की के स्वभाव में बदलाव देख पिता ने केस दर्ज कराई
मामले में लड़की के पिता ने 19 नवंबर को आरोपी फैयाज के खिलाफ रेप और ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया 12 नवंबर को शिर्डी से लौटने के बाद उन्होंने लड़की के व्यवहार में बदलाव देखा। लड़की ने 18 नवंबर को अपने परिवार को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने केस दर्ज कराया।
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा