कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP: जेपी नड्डा बेंगलुरु में रोड शो और जनसभा करेंगे, पार्टी का प्लान 5बी तैयार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP: जेपी नड्डा बेंगलुरु में रोड शो और जनसभा करेंगे, पार्टी का प्लान 5बी तैयार

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Assembly Election 2023; BJP President JP Nadda Road Show Bengaluru;

बेंगलुरु37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नड्डा BJP की विजय संकल्प यात्रा के तहत हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेने कर्नाटक पहुंच रहे हैं - Dainik Bhaskar

नड्डा BJP की विजय संकल्प यात्रा के तहत हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेने कर्नाटक पहुंच रहे हैं

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को बेंगलुरु में रोड शो करेंगे और यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का ये रोड शो केआर पुरम से गर्वमेंट कॉलेज मैदान तक होगा।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के महासचिव सिद्धराजू ने बताया कि नड्डा पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के तहत हो रहे कार्यक्रमों में भाग लेने कर्नाटक पहुंच रहे हैं। नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

पार्टी महासचिव के मुताबिक, नड्डा गुरुवार शाम 5.20 मिनट पर HALएयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने शहर के केआर पुरम इलाके में जाएंगे, जहां वे रोड शो की शुरुआत करेंगे।

नड्डा ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा शुरु की
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने राज्य में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा- कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार,परिवारवाद,विभाजन में विश्वास रखती है। उन्होंने राजनीति की सीमा लांघ दी है, वे गाली-गलौज पर आ गए हैं। कहते हैं मोदी तुम्हारी कब्र खुदेगी…। इस पर देश कहता है मोदी तुम्हारा कमल खिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर में हरी झंडी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चामराजनगर में हरी झंडी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया।

कर्नाटक में भाजपा का प्लान 5बी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्लान 5बी की भूमिका में होगी। इसके अतंगर्त कर्नाटक में 5 जिले आते हैं। इनमें कुल 72 सीटें हैं। इन पांच जिलों में बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी शामिल है। 2018 में इन जिलों से सिर्फ 30 सीटे ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा यहां कोई चूक नहीं करना चाहती और पहले से ही इसके लिए रणनीति पर जुट गई है।

भाजपा का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर
भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। हम कम से कम 130-140 सीटें जीतेंगे।

100 विधानसभा सीटों पर लिंगायत प्रभाव
कर्नाटक में लिंगायत समुदाय 17% के आसपास है। राज्य की तकरीबन आधी आबादी पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा के लिए येदि को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। ऐसा होने का मतलब इस समुदाय के वोटों को खोना होगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के पोस्टर बॉय, रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके पूर्व CM, पार्टी चाहती है विधानसभा चुनाव लीड करें

27 फरवरी को पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दिन राज्य के पूर्व सीएम का जन्मदिन था। इस मौके पर पीएम ने मंच पर उनके सम्मान में दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया।

27 फरवरी को पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दिन राज्य के पूर्व सीएम का जन्मदिन था। इस मौके पर पीएम ने मंच पर उनके सम्मान में दो बार हाथ जोड़े और झुककर उनका अभिवादन किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर डिपेंडेंट नजर आ रही है। 80 साल के येदियुरप्पा राजनीति से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी भाजपा नेतृत्व चाहता है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम मुख्य भूमिका में रहें। चुनाव में उन्हें सबसे आगे रखने की कई वजहें हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link