अमृतसर8 मिनट पहले
पंजाब के तरनतारन की गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार और अब उसकी वीडियो के वायरल होने पर सिद्धू मूसेवाला के पिता की प्रतिक्रिया आ गई है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस घटनाक्रम को सरकार का फेलियर बताया है। इतना ही नहीं, सरकार को स्पष्ट कहा है कि अगर पंजाब नहीं संभल रहा तो हाथ खड़े कर देने चाहिए।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि उन्होंने गोइंदवाल साहिब जेल की वीडियो देखी है। इस वीडियो में बदमाशों के हौंसले देखो। वीडियो में दिनदहाड़े कत्ल किया गया। इसके बाद बदमाश गालियां निकाल रहे हैं और जेल में हुए कत्ल की जिम्मेदारियां ले रहे हैं। सरकार को और कानून को टिच समझ रहे हैं, जैसे कह रहे हों, करो क्या करते हो।
इससे बड़ा सरकार का फेलियर क्या हो सकता है। अगर आपके (AAP सरकार) के हाथों में कुछ नहीं है तो हाथ खड़े कर दो। अपने आप गवर्नर राज लग जाएगा या कुछ और हो जाएगा। राज्य को चलाने के लिए कोई ना कोई तो हल होगा ही।
वीडियो के बाद दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि इस रविवार को ही गोइंदवाल साहिब में हुई गैंगवार के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है। वहीं दूसरी तरफ इस घटनाक्रम में सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे भी मारे गए। जिसके बाद अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने गांव मूसा स्थित हवेली में लोगों को संबोधित करते हुए दी।
ये खबर भी पढ़ें…
गोइंदवाल कांड से पंजाब का जेल सिस्टम एक्सपोज: न बॉडी स्कैनर और न जैमर; गैंगस्टरों को साउथ इंडिया शिफ्ट करने का NIA का प्लान लटका
पंजाब की गोइंदवाल जेल के अंदर पहले 2 गैंगस्टरों का कत्ल और फिर जश्न मनाते लॉरेंस गैंग के वीडियो ने सरकारी तंत्र की कलई खोलकर रख दी। पंजाब में जेल महकमा खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है और गैंगस्टरों ने इस वारदात के जरिये CM को ही खुली चुनौती दे डाली है (पूरी खबर पढ़ें)
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा