जनता को परिवारवाद पसंद है: यूपी चुनाव में परिवारवाद झेल रहे 20 नेताओं का रिजल्ट, केंद्रीय मंत्री की पत्नी और साले को मिल रही कड़ी टक्कर

जनता को परिवारवाद पसंद है: यूपी चुनाव में परिवारवाद झेल रहे 20 नेताओं का रिजल्ट, केंद्रीय मंत्री की पत्नी और साले को मिल रही कड़ी टक्कर

7 मिनट पहलेलेखक: राजेश साहू

यूपी विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव से पहले सभी पार्टियां परिवारवाद की आलोचना कर रही थी लेकिन चुनाव से ठीक पहले 20 सीटों पर नेताओं के परिवार के सदस्यों को ही प्रत्याशी बना दिया गया। परिवारवाद से जुड़ी 20 सीटों को हमने चुना है और उन सीटों के काउंटिंग की पल पल की जानकारी यहां दे रहे हैं…

1. राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह

आगे चल रहे हैं।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से भाजपा प्रत्याशी हैं। लगातार दूसरी बार विधायक बनने के लिए उनका मुकाबला सपा के सुनील चौधरी और कांग्रेस के पंखुड़ी पाठक से है। यहां पहले चरण में वोटिंग हुई थी।

2. मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी

आगे चल रहे हैं।
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। 2017 में मऊ की घोसी सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के अशोक सिंह से है।

3.ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर

पीछे चल रहे हैं।
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविन्द राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी सरकार में मंत्री रहे अनिल राजभर से है।

4.आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम

आगे चल रहे हैं
सपा नेता आजम खान के बेटेअब्दुल्ला आजम स्वार सीट से सपा के प्रत्याशी हैं। 2017 विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद अब्दुल्ला कम उम्र के कारण सदस्यता गवां बैठे थे। इस बार उनका मुकाबला बीजेपी गठबंधन के सहयोगी अपना दल एस के हैदर अली खान ऊर्फ हमज़ा मियां से है। आगे चल रहे हैं।

5.काजिम अली खान के बेटे हैदर अली खान ऊर्फ हमजा मियां

पीछे चल रहे हैं
रामपुर के नवाब खानदान के वारिस और आजम खान के धुरविरोधी हैदर अली खान ऊर्फ हमज़ा मियां इस बार अपना दल एस के टिकट पर स्वार सीट से मैदान में हैं।

6.प्रमोद तिवारी कि बेटी आराधना मिश्रा

आगे चल रहीं हैं। प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास से 1980 से 2014 तक लगातार 34 साल तक 9 बार विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस के टिकट पर यहां से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर कांग्रेस का 41 साल से कब्जा है और आराधना मिश्रा दूसरी बार यहाँ से विधायक हैं। आगे चल रही हैं।

7.स्व.कृष्णानन्द राय की पत्नी अलका राय

पीछे चल रहीं हैं
कृष्णानन्द राय की पत्नी अलका राय लगातार दूसरी बार विधायक बनने के लिए बीजेपी के टिकट पर मोहम्मदबाद से उम्मीदवार हैं। पीछे चल रही हैं।

8.सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी

आगे चल रहे हैं। ​​​​​​​
ग़ाज़ीपुर के मोहम्मदबाद से लगातार 2 बार विधायक रहे सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे मन्नू अंसारी इस बार चुनाव मैदान में हैं। मन्नू अंसारी का मुकाबला बीजेपी के अलका राय से है। आगे चल रहे हैं।

9.रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह

पीछे चल रहे हैं। ​​​​​​​ सपा के पूर्व दिग्गज नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमन सिंह करछना से सपा के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला भाजपा के पीयूष रंजन निषाद से है। आगे चल रहे हैं।

10.विनय शाक्य कि बेटी रिया शाक्य

आगे चल रहीं हैं। ​​​​​​​
विधुना सीट से चुनाव लड़ रही रिया शाक्य स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी नेता विनय शाक्य की बेटी हैं। उनका मुकाबला सपा के रेखा वर्मा से है।

11.हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी

पीछे चल रहे हैं। ​​​​​​​
हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी चिल्लुपार विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के राजेश त्रिपाठी से है।

12.अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी

9801 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ​​​​​​​

पत्नी के मर्डर के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी बसपा के टिकट पर नौतनवा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा कुँवर कौशल सिंह से है।

13.फागु चौहान के बेटे रामबिलास चौहान

आगे चल रहे हैं। ​​​​​​​
बिहार के राज्यपाल फागु चौहान के बेटे को बीजेपी ने मधुबन से उम्मीदवार बने है है। उनका मुकाबला सपा के उमेश पांडे से है।

14.कौशल किशोर की पत्नी जय देवी

आगे चल रहीं हैं। ​​​​​​​ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी लखनऊ की मलिहाबाद की सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला सपा के सुरेन्द्र कुमार से है।

15.कौशल किशोर के साले अमरेश कुमार

आगे चल रहीं हैं। ​​​​​​​ अमरेश कुमार बीजेपी से के टिकट पर मोहनलालगंज से चुनाव लड़ रहे हैं वो रिश्ते में केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के साले लगते हैं। उनका मुकाबला सपा के सुशीला सरोज अमरेश से है।

16.मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव शर्मा

आगे चल रहे हैं। ​​​​​​​ बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की जगह उनके ज्येष्ठ पुत्र गौरव वर्मा को विधानसभा कैसरगंज से प्रत्याशी घोषित किया है। गौरव शर्मा का मुकाबला सपा के आनंद कुमार से है।

17.सुशीला भारद्वाज के दामाद अनुराग भदौरिया

पीछे चल रहे हैं। ​​​​​​​
सुशील भारद्वाज के दामाद व सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया लखनऊ पूर्वी से सपा से चुनाव लड़ रहे हैं । उनका मुकाबला भाजपा के नीरज बोर से है।

18.परमाई लाल कि बहु उषा वर्मा

पीछे चल रहीं हैं।
हरदोई की सियासत में अच्छा दखल रखने वाला परमाई लाल के परिवार के बहु उषा वर्मा को सपा ने सांडी उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के प्रभाष कुमार से है।

19.परमाई लाल कि बहु राजेश्वरी देवी

आगे चल रहे हैं।
हरदोई की सियासत में अच्छा दखल रखने वाला परमाई लाल के परिवार के बहु राजेश्वरी देवी को सपा ने गोपामऊ उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के श्याम प्रकाश से है।

20.अशोक सिंह चंदेल की पत्नी राजकुमारी चंदेल

​​​​​​​पीछे चल रहीं हैं।
पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल की पत्नी राजकुमारी चंदेल को कांग्रेस ने हमीरपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला सपा के राम प्रकाश और भाजपा के मनोज कुमार से है।

Source link