जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिज गिरा, 6 लोग घायल: बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा हुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में फुटब्रिज गिरा, 6 लोग घायल: बैसाखी उत्सव के दौरान हादसा हुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उधमपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा करके बनाया था।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है।

उधमपुर के SSP डॉ. विनोद ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हैं। वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर नजर आ रही है।

हादसे के बाद से पुलिस और अन्य टीमें रेस्क्यू के काम में जुटी हैं।

हादसे के बाद से पुलिस और अन्य टीमें रेस्क्यू के काम में जुटी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में बैसाखी पर मेले का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनाया था।

ब्रिज हादसों से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…
गुजरात में ब्रिज टूटा, 91 लोगों की मौत, मृतकों में 50 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे

मोरबी का 765 फीट लंबा यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस पुल पर जाने के लिए 15 रुपए फीस लगती थी।

मोरबी का 765 फीट लंबा यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस पुल पर जाने के लिए 15 रुपए फीस लगती थी।

गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए थे। हादसे में करीब 91 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में 50 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। जबकि, 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

महाराष्ट्र में रेलवे फुट ब्रिज हादसे में महिला की मौत, पुल का स्लैब धसकने से 60 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरे थे लोग

हादसे के बाद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोग नीचे गिरे यात्रियों को बचाने दौड़ पड़े।

हादसे के बाद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोग नीचे गिरे यात्रियों को बचाने दौड़ पड़े।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में कई यात्री पुल से 60 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए थे। 13 लोग घायल हुए थे। देर रात एक 48 साल की महिला निलिमा रंगारी की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link