जोशीमठ में 849 घरों में दरारें आईं: CM धामी ने अमित शाह से मुलाकात की; बोले- अगले 3-4 महीने में चारधाम यात्रा शुरू होगी

जोशीमठ में 849 घरों में दरारें आईं: CM धामी ने अमित शाह से मुलाकात की; बोले- अगले 3-4 महीने में चारधाम यात्रा शुरू होगी

  • Hindi News
  • National
  • Uttarakhand CM Meets Amit Shah, Seeks Centre’s Financial Aid For Joshimath

देहरादून21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जोशीमठ में 849 इमारतों में दरारें आ गई हैं। अब तक 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। - Dainik Bhaskar

जोशीमठ में 849 इमारतों में दरारें आ गई हैं। अब तक 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। धामी ने गृहमंत्री को जोशीमठ के मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है। यह मीटिंग गृह मंत्रालय में करीब आधे घंटे तक चली। शाह से मुलाकात के बाद धामी ने कहा कि अगले 3 से 4 महीने में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चार धामों में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं।

जोशीमठ में 849 इमारतों में दरारें आ गई हैं। अब तक 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। 615 कमरे का अस्थाई राहत शिविर बनाया गया है, जहां पीड़ित लोगों को रखा गया है।

अमित शाह ने 12 जनवरी को जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव मौजूद थे। हाईलेवल मीटिंग के 6 दिन बाद आज शाह CM धामी से मिले।

अमित शाह ने 12 जनवरी को जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव मौजूद थे। हाईलेवल मीटिंग के 6 दिन बाद आज शाह CM धामी से मिले।

धामी बोले- कुछ लोग उत्तराखंड के बारे में अफवाह फैला रहे
CM धामी ने कहा कि जोशीमठ में 65 से 70% लोग सामान्य रूप से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग यहां के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी अफवाहें देश के लिए भी अच्छी नहीं हैं। अभी भी उत्तराखंड में पर्यटन स्थल औली है, जहां लोग लगातार घूमने आ रहे हैं।

अमित शाह ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया
धामी ने गृहमंत्री को जोशीमठ की स्थिति और लोगों के बचाव के लिए किए जा रहे कामों के बारे में जानकारी दी। जोशीमठ के पीड़ितों के लिए नए स्थान देखे जा रहे हैं, उसको लेकर भी चर्चा की गई है। CM धामी ने कहा कि गृहमंत्री ने आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। धामी से पूछा गया कि क्या अमित शाह को जोशीमठ को लेकर कोई रिपोर्ट सौंपी गई है तो CM ने कहा कि जब फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी, तब केंद्र को दी जाएगी।

जोशीमठ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. जोशीमठ खिसक रहा, सरकारी ड्रिलिंग जारी, CM का आदेश- प्रोजेक्ट रुकें

नेशनल हाईवे 7 पर मशीनों से पहाड़ों की खुदाई की जा रही है। ये जगह जोशीमठ से 3 किमी दूर है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुताबिक वह सड़क चौड़ा करने के लिए यहां काम कर रही है।

जोशीमठ अपनी जगह से सालाना ढाई इंच खिसक रहा, घर ढह रहे, लोग बेघर हो रहे। वजह सरकारी प्रोजेक्ट। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 8 जनवरी को घोषणा- ‘फिलहाल, सभी बड़े प्रोजेक्ट बंद कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. जोशीमठ में प्रभावितों को अभी डेढ़ लाख की मदद, शिफ्टिंग के लिए 50 हजार मिलेंगे

उत्तराखंड के जोशीमठ में जिन 723 घरों में दरारें आई हैं, उनके रहवासियों को अभी डेढ़ लाख रुपए की मदद की जाएगी। 50 हजार रुपए शिफ्टिंग के लिए और मुआवजे के एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए जाएंगे। फाइनल मुआवजा क्या होगा, ये बाद में तय किया जाएगा। एक हफ्ते में सर्वे पूरा होगा और उसके बाद ये मदद दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

3. तेजी से धंसने लगे हैं उत्तराखंड के पहाड़, देश के सबसे लंबे जोशीमठ-औली रोप वे पर खतरा

उत्तराखंड के जोशीमठ में पहाड़ धंस रहे हैं। जोशीमठ और मशहूर स्की रिसोर्ट औली के बीच देश के सबसे लंबे 4.15 किमी के रोप-वे पर खतरा मंडरा रहा है। रोप-वे के टावरों के पास भूस्खलन शुरू हो चुका है। पहाड़ खिसकने से डेढ़ सौ से ज्यादा रिहायशी मकानों में दरारें आ गई हैं। जोशीमठ में 36 परिवारों को शिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

4. उत्तराखंड के जोशीमठ पर डूबने का खतरा, बद्रीनाथ के प्रवेश द्वार के कई घर-दुकानों और होटलों में दरारें

चार धाम के प्रमुख धाम बद्रीनाथ के प्रवेश द्वार कहलाने वाले उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशी मठ के शहर पर डूबने का खतरा है। यहां एक साल में करीब 500 घरों, दुकानों और होटलों में दरारें आई हैं। इस वजह से यह रहने योग्य भी नहीं बचे हैं। शहर के लोगों की आंदोलन की चेतावनी के बाद मंगलवार को प्रशासन ने भूवैज्ञानिक, इंजीनियर और अफसरों की 5 सदस्यीय टीम ने दरारों की जांच की। पढ़ें पूरी खबर…

5. जोशीमठ में 700 से ज्यादा घरों में दरारें, एशिया का सबसे लंबा रोपवे बंद

जोशीमठ में बने 700 से ज्यादा घरों में दरारें आ चुकी हैं। अब तक 66 परिवार पलायन कर चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 38 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जमीन धंसने के बाद जोशीमठ में एशिया का सबसे लंबा रोपवे बंद करने का फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link