डेढ़ महीने बाद मंत्रिमंडल का गठन: पुडुचेरी कैबिनेट में 5 मिनिस्टर शामिल, पहली बार BJP को भी जगह; 41 साल बाद प्रदेश में महिला मंत्री

  • Hindi News
  • National
  • Five Ministers Inducted Into Puducherry Cabinet, After 41 Years Women Minister In The State

पुडुचेरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने ​​​​​​​राज निवास के सामने हुए कार्यक्रम में ए नमस्सिवयम, के लक्ष्मीनारायणन, सी जेकौमर, चंदिरा प्रियंगा और एके साई जे सरवन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई। - Dainik Bhaskar

उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने ​​​​​​​राज निवास के सामने हुए कार्यक्रम में ए नमस्सिवयम, के लक्ष्मीनारायणन, सी जेकौमर, चंदिरा प्रियंगा और एके साई जे सरवन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कैबिनेट के गठन को लेकर एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने अपनी कैबिनेट में 5 मंत्रियों को शामिल किया है। NDA की गठबंधन वाली सरकार में BJP से भी दो मंत्री बनाए गए हैं। रविवार को इसका ऐलान किया गया। यह पहली बार है जब BJP को इस केंद्र शासित प्रदेश में मंत्रालय में हिस्सेदारी मिली है।

मंत्रिमंडल में सबसे अहम नाम ऑल एनआर इंडिया कांग्रेस की चंदिरा प्रियंगा का है। वे 41 साल बाद मंत्री बनने वाली पहली महिला हैं। उनसे पहले कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई मंत्री बनी थीं। 1980 से 83 तक उन्होंने MDR रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। मंत्री बनने के बाद प्रियंगा ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों में कोई अंतर नहीं है और मैं इसे अपने काम से साबित करूंगी।

3 मंत्री AINRC के, 2 BJP से
उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज निवास के सामने हुए कार्यक्रम में ए नमस्सिवयम, के लक्ष्मीनारायणन, सी जेकौमर, चंदिरा प्रियंगा और एके साई जे सरवन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री रंगासामी भी मौजूद रहे।

किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय संभालना है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लक्ष्मीनारायणन, जेकौमर और प्रियंगा AINRC से हैं। वहीं नमस्सिवयम और सरवन कुमार उसकी सहयोगी BJP के विधायक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नए मंत्रियों को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी सरकार के नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह टीम दृढ़ संकल्प के साथ काम करे और पुडुचेरी के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

खबरें और भी हैं…

Source link