तमिलनाडु में 15 बदमाशों ने महिला को किया किडनैप: मास्क पहने हुए बदमाश CCTV में हुए कैद; पुलिस ने किडनैपर्स के कब्जे से छुड़ाया

तमिलनाडु में 15 बदमाशों ने महिला को किया किडनैप: मास्क पहने हुए बदमाश CCTV में हुए कैद; पुलिस ने किडनैपर्स के कब्जे से छुड़ाया

4 घंटे पहले

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में एक महिला को उसके घर में घुसकर 15 बदमाशों ने किडनैप कर लिया। पास के लगे एक CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। यह घटना मंगलवार की रात हुई है। हालांकि पुलिस ने महिला को बदमाशों के कब्जे से छुड़ा लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 34 साल का विग्नेश्वरन मुख्य आरोपी है, जिससे महिला की दोस्ती थी। बाद में महिला ने दोस्त के खिलाफ परेशान करने को लेकर पुलिस से शिकायत भी की थी।

CCTV में वारदात कैद
सीसीटीवी में साफ देखा जा रहा है कि मास्क पहने 15 लोग महिला के घर का मेन गेट तोड़ते हैं और अंदर घुस जाते हैं। घर के बाहर एक गाड़ी आती है और महिला को बदमाश किडनैप करके भाग जाते हैं। वीडियो में महिला के परिजन गाड़ी का पीछा करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, 34 साल का विग्नेश्वरन मुख्य आरोपी है, जिससे महिला की दोस्ती थी।

पुलिस के मुताबिक, 34 साल का विग्नेश्वरन मुख्य आरोपी है, जिससे महिला की दोस्ती थी।

पहले भी किडनैपिंग की हो चुकी है कोशिश
मंगलवार की रात महिला के किडनैप होते ही पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो जाती है। सभी जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर एक कार में 3 आरोपियों के चंगुल में महिला के होने का पता चला। पुलिस ने महिला को छुड़ा लिया और तीनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया।

12 जुलाई को भी मुख्य आरोपी विग्नेश्वरन ने अपहरण की कोशिश की थी, लेकिन उस दौरान महिला भागने में सफल हो गई थी। पुलिस को सूचना भी दी थी। पुल‍िस ने कथित तौर पर आरोपी को चेतावनी और लिखित बयान लेकर उसे छोड़ दिया था।

Source link