देश में हिमाचल का ‘डंका’: स्टूडेंट एनरोलमेंट और PTR सबसे बेहतर; बिहार में 47, गुजरात व UP में 31-31 और हिमाचल में 14 छात्रों पर एक टीचर

देश में हिमाचल का ‘डंका’: स्टूडेंट एनरोलमेंट और PTR सबसे बेहतर; बिहार में 47, गुजरात व UP में 31-31 और हिमाचल में 14 छात्रों पर एक टीचर

देवेंद्र हेटा/शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के स्कूलों में दूसरे प्रदेशों की तुलना में छात्रों की भीड़ कम है। कम स्टूडेंट एनरोलमेंट के साथ-साथ राज्य में छात्र व शिक्षक अनुपात (PTR) भी राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। इसका खुलासा UDISE (UNIFIED DISTRICT INFORMATION SYSTEM FOR EDUCATION ) की 2021-22 की रिपोर्ट में हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल के प्रत्येक स्कूल में औसत 80 स्टूडेंट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 178 स्टूडेंट की है। इस लिहाज से हिमाचल के स्कूलों में आधे से भी कम विद्यार्थी है। हिमाचल से कम लद्दाख में 61 छात्र और मिजोरम में 79 छात्र हरेक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

कई राज्यों के स्कूलों में 500 से भी ज्यादा स्टूडेंट

इसके विपरीत देश में कुछ ऐसे राज्य है, जहां प्रति स्कूल 500 से भी ज्यादा स्टूडेंट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 1153 स्टूडेंट प्रति स्कूल पंजीकृत है।

इसी तरह दिल्ली में 814 छात्र-छात्राएं, पुड्डुचैरी में 347 स्टूडेंट, केरला में 396, लक्ष्य द्वीप में 358, बिहार में 295, दादरा एंड नगर हवेली में 290, गोवा में 202, गुजरात में 214, हरियाणा में 254, महाराष्ट्र 206, पंजाब में 222 और तमिलनाडु में 218 स्टूडेंट प्रति स्कूल पंजीकृत है।

इसलिए हिमाचल में कम स्टूडेंट

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो हिमाचल में जगह-जगह स्कूल खोले जाने और जनसंख्या घनत्व कम होने की वजह से यहां के स्कूलों में स्टूडेंट का पंजीकरण राष्ट्रीय औसत से काफी कम है।

इसी तरह अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) में भी प्रत्येक 1.5 किमी में प्राइमरी स्कूल खोले जाने का प्रावधान है। इस वजह से राज्य में जगह-जगह प्राइमरी स्कूल खोले गए है।

PTR में भी देशभर में टॉप-4 में

हिमाचल छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए PTR (स्टूडेंट टीचर रेशो) का अच्छा होना भी जरूरी है। PTR में भी हिमाचल की स्थिति राष्ट्रीय औसत से बहुत अच्छी है। देश में PTR 28 की है जबकि हिमाचल में 14की है। यानी प्रत्येक 14 स्टूडेंट पर एक शिक्षक है।

बिहार में 47 बच्चों पर एक शिक्षक

वहीं उत्तर प्रदेश और गुजरात में PTR 31-31 तथा बिहार में सर्वाधिक 47 की है। हिमाचल से बेहतर PTR 3 ही राज्यों का है। इनमें सिक्किम का 10, मिज़ोरम का 13 और लद्दाख का PTR 13 है।

हिमाचल के 18,028 स्कूलों में 14.38 लाख स्टूडेंट

हिमाचल प्रदेश में कुल 18028 प्री-प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी सरकारी व निजी स्कूल है। इनमें 14,37,022 बच्चे पंजीकृत है। इन्हें पढ़ाने के लिए 1,00,137 शिक्षक सेवारत है।

देश में 14.90 लाख स्कूल
देश में 14,89,115 स्कूल है। इनमें 26,52,35,830 स्टूडेंट पंजीकृत है। इन्हें पढ़ाने का काम देशभर में 95,07,123 शिक्षक कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link