पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आज से: CM मान जारी करेंगे एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर; शहीदों की बरसी पर खटकड़ कलां और हुसैनीवाला में राज्यस्तरीय समारोह

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आज से: CM मान जारी करेंगे एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर; शहीदों की बरसी पर खटकड़ कलां और हुसैनीवाला में राज्यस्तरीय समारोह

चंडीगढ़10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में CM भगवंत मान की सरकार आज से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू करेगी। मान आज एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। जिस पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेगा। यह वॉट्सऐप नंबर CM भगवंत मान का होगा। जिस पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की निगरानी वह खुद करेंगे। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की बरसी के मौके पर आज खटकड़ कलां और हुसैनीवाला स्मारक में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। हुसैनीवाला में सुबह 10 बजे और खटकड़ कलां में साढ़े 11 बजे का कार्यक्रम है। सीएम भगवंत मान दोनों जगह समारोह में जाएंगे।

मान बोले- रिश्वत मांगने वाले की ऑडियो-वीडियो मुझे भेज देना
CM भगवंत मान ने घोषणा की कि कोई रिश्वत मांगे तो उसे मना मत करना, उसकी ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। मेरा ऑफिस उसकी पूरी जांच करेगा और भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

दिल्ली के 49 दिन का दिया उदाहरण
CM मान ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में ऐसा ही नंबर जारी किया गया था। जिसके बाद भ्रष्टाचार ऐसे खत्म हुआ कि तब से दिल्ली में केजरीवाल ही सत्ता में आ रहे हैं। पंजाब में भी भ्रष्टाचारियों पर इसी तरह नकेल कसी जाएगी।

पंजाब में पहली बार AAP सरकार, चुनाव में 92 सीटें जीती

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पहली बार सरकार बनाई है। अब तक पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल का ही शासन रहा। दिल्ली के बाद पंजाब पहला पूर्ण राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी को सत्ता मिली है। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। आप ने 117 में से 92 सीटें जीत ली। सत्ता में रही कांग्रेस 77 में से सिर्फ 18 पर सिमट गई। वहीं अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिली। लोगों ने पंजाब के बदलाव के साथ भगवंत मान को CM बनाने के लिए जमकर वोटिंग की। मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम चेहरा बनाया था।

खबरें और भी हैं…

Source link