पंजाब में 5 मंत्रियों के विभाग बदले: मूसेवाला मर्डर में बयानबाजी करने वाले अमन अरोड़ा का कद घटा, 2 महकमे वापस

पंजाब में 5 मंत्रियों के विभाग बदले: मूसेवाला मर्डर में बयानबाजी करने वाले अमन अरोड़ा का कद घटा, 2 महकमे वापस

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Punjab AAP Minister Change Department: Punjab AAP Government । CM Bhagwant Mann, Minister Aman Arora, Chetan Singh Jouramajra, Laljit Singh Bhullar, Sidhu Moosewala

अमृतसर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने 14 में से 5 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया। जिन पांच मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं, उनमें अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान शामिल है। इस फेरबदल में अमन अरोड़ा का रुतबा घटाते हुए उनसे दो बड़े महकमे वापस ले लिए गए।

अमन अरोड़ा ने कुछ दिन पहले ही गैंगस्टरों के हाथों मारे गए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर बयानबाजी की थी। मुख्यमंत्री ने उनसे लोकल बॉडीज और इन्फार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन महकमा वापस लेकर बदले में गवर्नेंस रिफॉर्म्स विभाग दे दिया। यह महकमा अब तक मीत हेयर के पास था।

अमन अरोड़ा के पास अब कुल चार विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। अरोड़ा से वापस लिया गया इन्फार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन (PR) महकमा चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दे दिया गया वहीं जौड़ामाजरा से फूड प्रोसेसिंग महकमा लेकर लालजीत सिंह भुल्लर को सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होम, विजिलेंस, इंडस्ट्री, जेल और अर्बन एंड हाउसिंग समेत कुल 10 विभाग अपने पास रखे हैं। CM ने अपने 9 मंत्रियों के महकमों में कोई बदलाव नहीं किया। जिन मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं किया गया उनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन ईटीओ, लालचंद कटारुचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्मशंकर जिंपा, हरजोत बैंस, इंदरबीर सिंह निज्जर और डॉ. बलवीर सिंह शामिल हैं।

सवा 2 महीने में दूसरी बार फेरबदल
पंजाब में सवा 2 महीने में दूसरी बार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। इससे पहले 7 जनवरी 2023 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के महकमों में फेरबदल किया गया था।

सरारी को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। सरारी के इस्तीफे के चंद घंटे बाद, 7 जनवरी को ही डॉ. बलवीर सिंह को नए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। डॉ. बलबीर सिंह पटियाला रूरल सीट से AAP के विधायक हैं।

डॉ. बलवीर सिंह के मंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कई मंत्रियों के विभाग बदलते हुए जेल मंत्रालय खुद रख लिया था। उस समय डॉ. बलवीर सिंह को सेहत मंत्रालय, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को फूड प्रोसेसिंग और बागवानी, हरजोत सिंह बैंस को एजुकेशन, मीत हेयर को माइनिंग महकमे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

बुधवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 5 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करने संबंधी जारी किया गया आदेश।

बुधवार शाम को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 5 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करने संबंधी जारी किया गया आदेश।

खबरें और भी हैं…

Source link