पति और सास-ससुर पर लगे गंभीर आरोप: महिला बोली- बच्चे नहीं होने पर ससुराल वाले बोलते किन्नर हो, हमारा घर छोड़कर चली जाओ

पति और सास-ससुर पर लगे गंभीर आरोप: महिला बोली- बच्चे नहीं होने पर ससुराल वाले बोलते किन्नर हो, हमारा घर छोड़कर चली जाओ

पांवटा साहिब10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल के तहत पुरुवाला थाने में एक विवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांव सतौन तहसील कमरऊ जिला सिरमौर की बबीता ने अपने पत्नी रजनीस कुमार और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है शिकायत में कहा गया है कि इसका पति मानसिक तौर पर परेशान करता है। और इसे घर से जाने के लिये बोलता है। इसके साथ मारपीट भी करता है।

इसके सास ससुर भी इसे परेशान करते है। इसकी सारी ज्वैलरी भी इसके सास-ससुर के पास है। इसने पहले भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन उसके बाद भी वो इसे परेशान कर रहे है। कल इसके साथ फिर मारपीट हुई है। इसके पास बच्चे नही है। इस बात के भी इसे ताने दिये जाते है तथा इसे किन्नर कह के बुलाते है।

डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चौकी राजबन में मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link