पानीपत के लिए राहत की खबर: ओमिक्रॉन वैरिएंट वाले दोनों मरीजों की दूसरी RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव, एक हफ्ते बाद दोबारा होगा टेस्ट

पानीपत35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के पानीपत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आने पर जहां एक और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी और पानीपत के लिए एक राहत भरी खबर भी है। खबर है कि इन दोनों मरीजों की पहली RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनका मंगलवार यानी 21 दिसंबर को दूसरी बार फिर से टेस्ट किया गया था, वह रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों मरीज खतरे से बाहर हैं। दोनों ही बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब एक हफ्ते बाद इन दोनों मरीजों का फिर से कोरोना टेस्ट होगा। युवती का पहला टेस्ट एयरपोर्ट पर किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तभी से वह पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बेटी के संपर्क में आए पिता भी संक्रमित हो गए थे।

ओमिक्रॉन वैरिएंट पीड़ित युवती व उसके पिता को कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। सिविल सर्जन ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विदेश से आने वाले लोगों को जल्द ट्रेस कर RT-PCR टेस्ट कराएं। लोगों को ट्रेस करने में पुलिस की भी मदद भी ली जाएं।

विदेश से लौटे अनट्रेस लोगों ने बढ़ाई टेंशन

पिछले एक माह में जिले में लगभग 600 लोग विदेश से लौटे हैं। इनमें से अधिकतर लोग दुबई, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कतर व अमेरिका से लौटे हैं। इनमें से 80 प्रतिशत लोग बिजनेसमैन हैं और एल्डिको, सेक्टर 11-12 व मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। विभाग ने इनमें से 570 लोगों को ट्रेस कर उनकी जांच की है। इनमें से 568 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, जबकि दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब तक 30 लोग ट्रेस नहीं किए जा सके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए ये चिंता का सबब बना हुआ है।

9 दिन का कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट कार्ड

14 दिसंबर को 1430 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिसमें एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला। 15 दिसंबर को 1336 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें एक केस पॉजिटिव मिला था। 16 दिसंबर को 1355 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें दो केस पॉजिटिव मिले थे। 17 दिसंबर को 1334 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला। 18 दिसंबर को 1150 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला। 19 दिसंबर को 223 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला। 20 दिसंबर को 1334 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला। 21 दिसंबर को 1482 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें से कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला। 22 दिसंबर को 1398 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। जिनमें से कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला।

दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं: डॉ. सुनील

पानीपत जिला कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदुजा का कहना है कि मुख्यालय से उन्हें मोबाइल पर पिता-बेटी के ओमिक्रॉन संक्रमित होने का मैसेज मिला है। लिखित में मुख्यालय से जानकारी नहीं आई है। युवती 16 दिसंबर को इंग्लैंड से आने के बाद यहां जांच में कोरोना संक्रमित मिली थी। उसके पिता भी संक्रमित मिले थे। इनके जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसकी जानकारी चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। इसके अलावा अब जिले में कोरोना सैंपलिंग को बढ़ा दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link