न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:03 AM IST
भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव इमलिया में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में आगरा, अलीगढ़ मंडल के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल होंगे। किसान महापंचायत में किसानों से जुड़ी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
महापंचायत के आयोजन स्थल पर 70 बीघा भूमि पर टेंट लगाने के साथ करीब 40 बीघा में वाहनों की पार्किंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। बीस बीघा भूमि पर विशाल मंच सजाया गया है। भानु गुट के नेताओं के अनुसार महापंचायत की शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे होगी।
शनिवार को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो, टूंडला सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के साथ अन्य अधिकारियों के साथ महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की होने वाली महापंचायत में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी आने के संभावना है। ऐसे में तैयारियां की जा रही हैं।
शौचालय खराब होने पर जताई नाराजगी
इमलिया उम्मरगढ़ में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के बाद से उसके फ्लश आदि के टूट जाने पर भानु गुट किसान यूनियन के नेताओं ने काफी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान गांव में पहुंचे सचिव को खरीखोटी भी सुनाई गई। चिव ने खामियों को दूर किए जाने का भरोसा दिया। नाराजगी के बाद खामियों को दूर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव इमलिया में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में आगरा, अलीगढ़ मंडल के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल होंगे। किसान महापंचायत में किसानों से जुड़ी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
महापंचायत के आयोजन स्थल पर 70 बीघा भूमि पर टेंट लगाने के साथ करीब 40 बीघा में वाहनों की पार्किंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। बीस बीघा भूमि पर विशाल मंच सजाया गया है। भानु गुट के नेताओं के अनुसार महापंचायत की शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे होगी।
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा