फेक न्यूज एक्सपोज: बेंगलुरु में भारी बारिश के दौरान सड़क पर घुमता दिखा मगरमच्छ? जानिए इस वायरल वीडियो का सच

फेक न्यूज एक्सपोज: बेंगलुरु में भारी बारिश के दौरान सड़क पर घुमता दिखा मगरमच्छ? जानिए इस वायरल वीडियो का सच

  • Hindi News
  • No fake news
  • Crocodile Seen Roaming On The Road During Heavy Rain In Bangalore? Know The Truth Of This Viral Video

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : देश की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में बारिश कहर बरपा रही है। कर्नाटक के CM ने कहा कि बारिश ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो ​वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर भरे पानी में एक मगरमच्छ टहलते हुए दिख रहा है।

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बेंगलुरु का है। जहां आई बाढ़ में सड़क पर मगरमच्छ देखने मिला। यूजर्स ने वीडियो शेयर कर लिखा- बेंगलुरु की सड़कों पर घूम रहा मगरमच्छ।

और सच क्या है?

  • वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें इससे जुड़ी खबर India.com की वेबसाइट पर मिली।
  • वेबसाइट के मुताबिक, 14 अगस्त 2022 का ये वीडियो मध्यप्रदेश के शिवपुरी का है। जहां तेज बारिश के चलत बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इस बीच एक मगरमच्छ भटकते हुए रिहायशी इलाके में घुस गया।
  • मगरमच्छ को पकड़ने के लिए माधव राष्ट्रीय उद्यान से बचाव दल को बुलाया गया और एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब आठ फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।
  • पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो इसी खबर के साथ Zee मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के यूट्यूब चैनल पर भी मिला।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। 14 अगस्त 2022 का ये वीडियो मध्यप्रदेश के शिवपुरी का है।

खबरें और भी हैं…

Source link