- Hindi News
- No fake news
- Pakistan Flag Shown In Rahul Gandhi’s India Jodo Yatra? Know The Truth Of This Viral Video
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्या हो रहा है वायरल : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के नाम से रैली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ हाथ में इस्लामिक झंडा लेकर रैली निकाल रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है। जहां लोगों ने पाकिस्तान के झंडे लहराए।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें – 7879152202
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ झंडे के साथ एक बैनर लेकर चल रही है। इस बैनर पर राहुल गांधी की फोटो के साथ लिखा है- राहुल जी लीडर ऑफ डेमोक्रेटिक इंडिया और इस बैनर में नीचेे लिखा है- (IUML) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग।
- पड़ताल के अगले चरण में हमने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के झंडे की फोटो गूगल पर सर्च की। सर्च करने पर हमें पता चला कि वीडियो में दिख रहा हरे रंग का झंडा IUML का ही फ्लैग है।
- पड़ताल के दौरान हमने IUML और पाकिस्तान के झंडे को कंपेयर किया।
- पड़ताल के दौरान हमें ये वीडियो मुस्लिम यूथ लीग गुरूवायूर के फेसबुक पेज पर भी मिला।
- 26 सितंबर को शेयर हुए इस वीडियो के साथ लिखा है- भारतीय नायक का स्वागत करने के लिए मुस्लिम लीग पट्टांबी निर्वाचन क्षेत्र। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में लोगों के हाथ में दिख रहा झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का है।
खबरें और भी हैं…
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा