बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह को कैबिनेट रैंक: पंजाब के CM की घोषणा; मशहूर राइटर सुरजीत पातर का भी नाम; पहली बार गायक-साहित्यकार को यह सम्मान

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • For The First Time, The Cabinet Rank Of Singer writer, Punjab CM Channi Announced For Bollywood Singers Sukhwinder Singh And Surjit Patar

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह - Dainik Bhaskar

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह

मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह पंजाब के राजगायक बन गए हैं। चमकौर साहिब स्थित दास्तान-ए-शहादत मेमोरियल में CM चरणजीत चन्नी ने यह घोषणा की। उन्होंने मशहूर पंजाबी राइटर और कवि सुरजीत पातर के लिए भी शिरोमणि साहित्यकार के पुरस्कार का ऐलान किया।

पंजाब सरकार की तरफ से दोनों को कैबिनेट रैंक दिया जाएगा। सीएम चन्नी ने कहा कि दोनों शख्सियतों ने पंजाब के सिख इतिहास को यादगार बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है, जिस वजह से पंजाब सरकार उन्हें यह सम्मान दे रही है।

गायक सुखविंदर और राइटर सुरजीत पातर के साथ सीएम चरणजीत चन्नी।

गायक सुखविंदर और राइटर सुरजीत पातर के साथ सीएम चरणजीत चन्नी।

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्हें स्लमडॉग मिलियेनर के गीत जय हो, से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी। जिसके लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का एकेडमी अवार्ड और ग्रैमी अवार्ड मिल चुका है।

गायिका जसपिंदर नरूला को सम्मानित करते सीएम चन्नी।

गायिका जसपिंदर नरूला को सम्मानित करते सीएम चन्नी।

चमकौर साहिब में दास्तान-ए-शहादत मैमोरियल पर घोषणा

सिख धर्म की पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर श्री चमकौर साहिब में कार्यक्रम करवाया गया था। यहां पंजाब सरकार के टूरिज्म एवं कल्चर विभाग ने सिख इतिहास को दर्शाता दास्तान-ए-शहादत मैमोरियल बनाया है।

गायिका हर्षदीप को सम्मानित करते सीएम चन्नी।

गायिका हर्षदीप को सम्मानित करते सीएम चन्नी।

इस मौके पर गायक सुखविंदर सिंह के अलावा हर्षदीप कौर, जसपिंदर नरूला एवं दुर्गा रंगीला, मनजिंदर बनी और स्व. दिलजान के योगदान को सराहते हुए सभी को सीएम ने राजगायक की उपाधि दी।

खबरें और भी हैं…

Source link