भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे आदित्य ठाकरे: कहा- लोकतंत्र के लिए हम साथ चले हैं, यह यात्रा राजनीति से कहीं अधिक

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे आदित्य ठाकरे: कहा- लोकतंत्र के लिए हम साथ चले हैं, यह यात्रा राजनीति से कहीं अधिक

  • Hindi News
  • National
  • Aaditya Thackeray Joined Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra | Maharashtra News

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 65वें दिन महाराष्ट्र में है। हिंगोली जिले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने करीब 2 घंटे तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम संविधान और लोकतंत्र के लिए साथ चले हैं और इसके लिए लड़ेंगे। भारत जोड़ो यात्रा राजनीति से कहीं अधिक है, यह भारत के विचार के बारे में है।

यह लोकतंत्र के विचार के लिए है। पत्रकारों ने पूछा आज दो विचारधाराएं साथ आ गई हैं, इस पर क्या कहेंगे। जवाब में आदित्य ने कहा, यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि दो विचारधाराओं के लोग साथ आ जाते हैं।

आदित्य ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में करीब 2 घंटे चले।

आदित्य ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में करीब 2 घंटे चले।

भारत जोड़ो यात्रा में आज आदित्य ठाकरे के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना विधायक सचिन अहीर भी मौजूद रहे। गुरुवार को एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड और सुप्रिया सुले भी यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान जयंत पाटिल ने कहा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से हम राहुल गांधी को दौड़ते हुए देख रहे हैं। हम कह सकते हैं कि जल्द ही हमारी किस्मत भी दौड़ने लगेगी।

वहीं, आज यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता श्री पी गणेशन का निधन हो गया। राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया।

एक प्रिय साथी को खो दिया: राहुल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा, हमारे साथी यात्र पी गणेशन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे कांग्रेस के एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे और पिछले 3 दशकों में पार्टी की हर यात्रा और अभियान में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा में हमने एक प्रिय साथी खो दिया है।

20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा
महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों से भारत जोड़ो यात्रा जारी है। गुरुवार को राहुल ने नांदेड़ में एक रैली को संबोधित किया था। राज्य में यह यात्रा 19 नवंबर तक चलेगी, राहुल 18 नवंबर को बुलढाणा के शेगांव में सभा करेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।

150 दिनों तक चलेगी यात्रा
7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए श्रीनगर में पूरी होगी। यात्रा में शामिल 120 यात्री 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर पूरी करेंगे। इसमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य देश में कांग्रेस को मजबूती देना है।

खबरें और भी हैं…

Source link