MI vs SRH Live Score IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, फिफ्टी से चूके ट्रेविस हेड

MI vs SRH Live Score IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, फिफ्टी से चूके ट्रेविस हेड

MI vs SRH Live Score IPL 2024 Updates: आज का आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं और मौजूदा सीजन में दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैदराबाद की ओर से नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं। एसआरएच का तीसरा विकेट 90 के स्कोर पर गिरा। ट्रेविस हेड ने 48 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 11 और मयंक अग्रवाल ने 5 रन का योगदान दिया। एमआई ने अंशुल कंबोज को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया है जबकि एसआरएच की प्लेइंग इलेवन में मयंक अग्रवाल की वापसी हुई। एसआरएच ने पिछली भिड़ंत में 277 का स्कोर खड़ा करने के बाद मुंबई को 31 रन से धूल चटाई थी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली एमआई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और घर में सम्मान बचाने उतरेगी। 

एमआई 11 मैचों में से 6 गंवा चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। एमआई के खाते में महज 6 अंक हैं। मुंबई को अंतिम चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम सोमवार को दो अंक जुटाकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने की फिराक में होगी। एसआरएच ने अब तक 10 मैचों में से 6 जीते हैं और तालिका में चौथे स्थान पर है। हैदराबाद के फिलहाल 12 अंक हैं। एसआरएच ने अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

MI vs SRH Live Score

SRH 92/3 (11 ओवर)*

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

Mon, 06 May 2024 08:36 PM

MI vs SRH Live Score- ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी लौटे पवेलियन

MI vs SRH Live Score- ओपनर ट्रेविस हेड फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 30 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। हेड को पीयूष चावला ने 11वें ओवर में आउट किया। उन्होंने छक्का मारने के चक्कर में तिलक वर्मा को कैच थमाया। हार्दिक पांड्या ने 12वें ओवर में नितीश रेड्डी का शिकार किया। रेड्डी 15 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद कंबोज को कैच दे बैठे।

Mon, 06 May 2024 08:17 PM

MI vs SRH Live Score- मयंक अग्रवाल का नहीं चला बल्ला

MI vs SRH Live Score- एसआरएच का दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा है। उन्हें डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। मयंक ने 6 गेंदों में पांच रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा। हेड 45 और नितीश रेड्डी 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Mon, 06 May 2024 08:05 PM

MI vs SRH Live Score- अभिषेक शर्मा बने बुमराह का शिकार

MI vs SRH Live Score हैदराबाद को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 16 गेंदों में एक छक्के के जरिए 11 रन बनाए। उन्होंने हेड (38*) के साथ 56 रन की साझेदारी की।

Mon, 06 May 2024 08:01 PM

MI vs SRH Live Score- हैदराबाद की टीम 50 रन के पार

MI vs SRH Live Score- हैदराबाद ने 5 ओवर में 51 रन जोड़े हैं। अंशुल कंबोज ने पांचवें ओवर में 19 रन लुटाए। हेड ने दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने हेड को बोल्ड कर दिया था लेकन नो-बॉल हो गई। कंबोज ने इसके अलावा एक और नो बॉल डाली।

Mon, 06 May 2024 07:54 PM

MI vs SRH Live Score- अभिषेक और हेड ने दिलाई सधी हुई शुरुआत

MI vs SRH Live Score- अभिषेक और हेड ने हैदराबाद को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। दोनों ने चार ओवर में 32 रन बटोर लिए हैं। अभिषेक 11 और गेड 16 के निजी स्कोर पर हैं। बुमराह ने चौथे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए महज चार रन दिए।

Mon, 06 May 2024 07:39 PM

MI vs SRH Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद की पारी हुई शुरू

MI vs SRH Live Score- सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और टेविस हेड बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। मुंबई के लिए नुवान तुषारा ने पहला ओर डाला और सात रन खर्च किए, डिसमें दो वाइड के शामिल हैं। हेड ने एक चौका मारा जबकि अभिषेक ने सिंगस निकाला।

Mon, 06 May 2024 07:24 PM

MI vs SRH Live Score- मुंबई-हैदराबाद की सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स की लिस्ट

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक

Mon, 06 May 2024 07:12 PM

MI vs SRH Live Score- टॉस के बाद क्या बोले कप्तान हार्दिक और कमिंस?

MI vs SRH Live Score- टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट फ्रेश लग रहा है। नई गेंद के साथ कुछ फायद मिल सकता है। वहीं, एसआरएच कैप्टन कमिंस ने कहा कि ओस यहां एक फैक्टर है लेकिन हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी चार मैच बचे हैं, शायद उनमें से दो जीतने होंगे। लेकिन हम इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Mon, 06 May 2024 07:04 PM

MI vs SRH Live Score- मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस

MI vs SRH Live Score- मुंबई ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Mon, 06 May 2024 06:29 PM

MI vs SRH Live Score- कुछ ही देर में होगा मैच का टॉस

मुंबई इंडियंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या और पैट कमिंस सात बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Mon, 06 May 2024 06:03 PM

MI vs SRH Live Score- क्या वानखेड़े में आज लगेगा रनों का अंबार?

वानखेड़े स्टेडियम में पारंपरिक रूप से हाई स्कोरिंग पिच रही है। अगर सोमवार को रनों का अंबार लग जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हाालांकि, यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पिछले मैच में विशाल स्कोर नहीं बना था। केकेआर ने 169 रन जुटाए थे, जिसके जवाब में मुंबई 145 रन ही जुटा सकी थी।

Mon, 06 May 2024 05:07 PM

MI vs SRH Live Score- मुंबई को रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों में लय में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने आखिरी मैचों में महज 29 रन जुटाए हैं। वह इस दौरान तीन बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ऐसे में मुंबई को रोहित से आज बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Mon, 06 May 2024 04:07 PM

MI vs SRH Live Score- हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जयदेव उनादकट/उमरान मलिक]

Mon, 06 May 2024 03:09 PM

MI vs SRH Live Score- मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: नेहल वढेरा]

Mon, 06 May 2024 02:35 PM

MI vs SRH Live Score – मुंबई को करिश्मे की आस

मुंबई इंडियंस को एक करिश्मे की तलाश है कि कैसे भी टीम 12 अंक हासिल करे और फिर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाए। हालांकि, ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि ऐसा तभी होगा, जब सभी नतीजें एमआई के पक्ष में रहें और ये आईपीएल में संभव नहीं है। 

Mon, 06 May 2024 01:55 PM

MI vs SRH Live Score- वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड

MI vs SRH Live Score- मैच- 114

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 53

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 61

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 59

टॉस हारकर जीते गए मैच- 55

हाइएस्ट स्कोर- 235/1

लोएस्ट स्कोर- 67

हाइएस्ट स्कोर इन चेज- 213

पहली पारी का औसतम स्कोर- 170

Mon, 06 May 2024 12:55 PM

MI vs SRH Live Score- वानखेड़े में हैदराबाद पर भारी मुंबई

MI vs SRH Live Score- मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां 7 मैच खेले गए हैं जिसमें एमआई ने 5 मैच जीते हैं, वहीं एसआरएच के हाथ इस दौरान दो ही जीत लगी है। हालांकि इस सीजन हैदराबाद की टीम हर डिपार्टमेंट में मुंबई से मजबूत नजर आ रही है।

Mon, 06 May 2024 12:12 PM

MI vs SRH Live Score- मुंबई क्या हिसाब कर पाएगी चुकता

MI vs SRH Live Score- मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की यह आईपीएल 2024 में दूसरी भिड़ंत है, जब यह दोनों टीमें पहली बार भिड़ी ती तो एसआरएच ने 277 रन बोर्ड पर लगाकर एमआई को 31 रनों से हराया था। आज एमआई के पास अपने होम ग्राउंड पर हिसाब बराबर करने का मौका है।

Mon, 06 May 2024 11:05 AM

MI vs SRH Live Score- मुंबई इंडियंस एक और हार नहीं कर पाएगी बर्दाश्त

MI vs SRH Live Score- मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बना रहना है तो आज एसआरएच को मात देनी होगी। अगर आज टीम हारी तो वह अधिकारिक रूप से आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी।

Mon, 06 May 2024 10:27 AM

MI vs SRH Live Score- हेड टू हेड

MI vs SRH Live Score- मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इतिहास में 22 बार सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत हुई है जिसमें 12 मैच जीतकर एमआई ने मामूली बढ़त बनाई हुई है। वहीं एसआरएच के हाथ इस दौरान 10 जीत लगी है। इस साल की यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है, सीजन के पहले मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया था।

Source link