- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Indonesia Fuel Storage Fire; West Bengal Fire
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 19 मार्च को भारत आ सकते हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वे यहां तीन दिन तक रुकेंगे। दिल्ली में जापानी PM और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीए बातचीत होगी। हालांकि, भारत सरकार के तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि PM किशिदा जापान के पश्चिमी शहर हिरोशिमा में मई में होने वाले G-7 इन-पर्सन समिट की सफलता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारत जैसे देशों के साथ गहरा संबंध बनाना चाहते हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में फैक्ट्री में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में शुक्रवार रात एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री में आग लग गई। घटनास्थल पर आठ फायर टेंडर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
इंडोनेशिया के फ्यूल स्टोरेज स्टेशन में आग लगी, 16 लोगों की मौत
इंडोनेशिया के एक फ्यूल स्टोरेज स्टेशन में शुक्रवार को आग लग गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग में फंसे कई लोगों की जान बचाई।
More News
13 May 2024 Aaj Ka Rashifal : मेष, वृषभ, मकर, कुंभ वालों को दिन की शुरुआत से ही होगा लाभ, घर में होगा धन का आगमन, शाम का समय महत्वपूर्ण
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
Weather : आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी राहत की बूंदें; जानें हफ्ते भर कितना रहेगा राजधानी का पारा