मरणोपरांत किया बहादुरों को याद: जान देकर आतंकियों के छक्के छुड़ाने वालों को मिला शौर्य सम्मान, शहीदों में ऑफिसर्स से सिपाही तक सब शामिल

  • Hindi News
  • National
  • SI Of Jammu And Kashmir Police And Constable Of Rashtriya Rifles Got Gallantry Award

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद सेना के सर्च ऑपरेशन में मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। ऑपरेशन के दौरान 4 सैनिक शहीद हुए थे। इन शहीदों में मेजर विभूति ढौंढियाल भी थे। सोमवार को शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौल और मां ने सम्मान ग्रहण किया।

शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल की पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौल और मां ने सम्मान ग्रहण किया।

शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल की पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौल और मां ने सम्मान ग्रहण किया।

श्रीनगर में गोली लगने के बावजूद एक टॉप आतंकवादी कमांडर को मारने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के SI इमरान हुसैन टाक को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। टाक ने 2017 में गोली लगने के बावजूद एक आतंकवादी कमांडर को मारा और दूसरे को गिरफ्तार किया था। टाक की पत्नी गुलनाज अख्तर ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण किया।

SI इमरान हुसैन टाक की पत्नी गुलनाज अख्तर ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

SI इमरान हुसैन टाक की पत्नी गुलनाज अख्तर ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

शहीद साथियों की मौत का लिया बदला
55 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही हरी सिंह को 2019 में पुलवामा में एक आतंकवादी को मारने और एक को घायल करने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद 18 फरवरी को पुलवामा के पिगलाना में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की ओर से सर्च अभियान शुरू किया गया, जिसमें सिपाही हरि सिंह भी शामिल थे। हरी सिंह हरियाणा के रेवाड़ी जिले के राजगढ़ गांव के निवासी थे। हरी सिंह की पत्नी राधा बाई ने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान ग्रहण करती सिपाही हरी सिंह की पत्नी राधा बाई ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान ग्रहण करती सिपाही हरी सिंह की पत्नी राधा बाई ।

2018 में जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में एक विदेशी आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए 4 पैरा (विशेष बल) के लांस नायक संदीप सिंह को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

गुरप्रीत कौर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शौर्य सम्मान ग्रहण किया

गुरप्रीत कौर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शौर्य सम्मान ग्रहण किया

भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट के सिपाही ब्रजेश कुमार को 2018 में जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान टॉप आतंकवादी को मारने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी श्वेता कुमारी को पुरस्कार दिया।

शहीद ब्रजेश कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शौर्य सम्मान ग्रहण किया

शहीद ब्रजेश कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शौर्य सम्मान ग्रहण किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को सम्मानित किया। इसमें 2 जवानों को कीर्ति चक्र(1 मरणोपरांत), 1 जवान को वीर चक्र और 10 जवानों को शौर्य चक्र(2 मरणोपरांत ) से सम्मानित किया गया। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस के प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए जवानों को यह वीरता पुरस्कार दिए गए है।

असाधारण सेवा के लिए मिले 39 मेडल

राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा अलंकरण प्राप्त करने वीरों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM नरेंद्र मोदी।

राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्कार और विशिष्ट सेवा अलंकरण प्राप्त करने वीरों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM नरेंद्र मोदी।

रक्षा मंत्रालय ने आज एक प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति ने असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 13 जवानों को परम विशिष्ट सेवा मेडल, 2 को उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 24 जवानों को अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link