माल्या की बेटियां चुकाएंगी पिता का 200 करोड़ कर्ज: तान्या को फोटोग्राफी तो लीना को बिजनेस में दिलचस्पी, तीसरी बेटी लैला को लिया था गोद

माल्या की बेटियां चुकाएंगी पिता का 200 करोड़ कर्ज: तान्या को फोटोग्राफी तो लीना को बिजनेस में दिलचस्पी, तीसरी बेटी लैला को लिया था गोद

  • Hindi News
  • Women
  • Tanya Was Interested In Photography, Lena Was Interested In Business, Third Daughter Laila Was Adopted

नई दिल्ली/लंदन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अवमानना मामले में चार महीने की जेल और 2000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। बेंच ने कहा, ‘सजा जरूरी है क्योंकि माल्या को कोई पछतावा नहीं हैं।’ जुर्माना न चुकाने पर 2 महीने की अतिरिक्त सजा होगी।

माल्या को 4 हफ्ते के अंदर 8% ब्याज के साथ 40 मिलियन डॉलर यानी 317 करोड़ रुपए वापस करने को भी कहा गया है। माल्या ने ये रकम अपने तीनों बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

माल्या पर क्या आरोप लगाए गए

माल्या पर तथ्यों को छिपाने और कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। बैंकों का आरोप था कि माल्या को ब्रिटेन की एक ऑफशोर कंपनी डियाजियो से 40 मिलियन डॉलर मिले थे, जिसे उसने अपने तीन बच्चों को ट्रांसफर कर दिए थे। याचिका के मुताबिक, माल्या ने अपने बेटे सिद्धार्थ माल्या और बेटियों लीना माल्या और तान्या माल्या को 13-13 मिलियन डॉलर की रकम ट्रांसफर की थी।

माल्या का कर्ज अब तीनों बच्चों को मिलकर चुकाना होगा नहीं तो बच्चों की संपत्ति सीज हो जाएगी।

माल्या का कर्ज अब तीनों बच्चों को मिलकर चुकाना होगा नहीं तो बच्चों की संपत्ति सीज हो जाएगी।

बेटियों को चुकाना होगा 211 करोड़ 33 लाख

सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के तीनों बच्चों सिद्धार्थ, लीना और तान्या को 8% की ब्याज की दर से 40 मिलियन डॉलर चार हफ्ते में बैंकों को चुकाने का आदेश दिया है। अगर सिर्फ लीना और तान्या की बात करें तो दोनों को मिलकर 8% की ब्याज की दर से 211 करोड़ 33 लाख चुकाना होगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर रकम समय से नहीं चुकाई जाती है तो वसूली के लिए बच्चों की संपत्ति कुर्की भी हो सकती है।

दूसरी पत्नी रेखा माल्या की बेटी हैं लीना और तान्या

विजय माल्या ने पहली शादी समीरा से की थी, जिससे उनका एक बेटा सिद्धार्थ है। कुछ ही सालों बाद समीरा से तलाक लेकर माल्या ने बेंगलुरु में उनके पड़ोस में रहने वाली रेखा से शादी कर ली। विजय और रेखा की दो बेटियां हैं, जिनका नाम लीना और तान्‍या माल्‍या है।

कौन है तान्या माल्या

विजय माल्या की एक बेटी का नाम तान्या माल्या है। उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक है। 2013 में, तान्या डिजिटल फोटोग्राफी सीखने के लिए ‘नेशनल ज्योग्राफिक स्टूडेंट एक्सपीडिशन’ पर पेरिस गईं।

सितंबर 2010 में तान्या विवाद का हिस्सा रही थीं। उनके पिता विजय माल्या ने उन्हें एक 36 मंजिला ट्रंप प्लाजा इमारत में उनके नाम पर एक पेंटहाउस खरीदा था, जिसकी कीमत 10 मिलियन डॉलर थी। उन्होंने 4.6 मिलियन डॉलर का भुगतान किया, लेकिन ‘न्यूयॉर्क डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस’ के दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने बचे हुए पैसे का भुगतान नहीं किया। जिसके कारण तान्या को पेंटहाउस छोड़ना पड़ा।

बेटी के लिए खरीदे हुए पेंट हाउस का भुगतान नहीं कर पाएं माल्या।

बेटी के लिए खरीदे हुए पेंट हाउस का भुगतान नहीं कर पाएं माल्या।

बिजनेसवुमन है लीना माल्या

विजय माल्या की दूसरी बेटी लीना माल्या है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो कारोबारी हैं। लीना के पास अमेरिकन नागरिकता है और वो सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं।

विजय माल्या की सौतेली बेटी है लैला

लीना के अलावा विजय माल्या की एक सौतेली बेटी भी है, जिसका नाम लैला माल्या है। लैला विजय माल्या की दूसरी पत्नी रेखा और उसके पहले पति मिस्टर महमूद की बेटी हैं, जिन्हें बाद में विजय माल्या ने गोद ले लिया था। लैला की शादी इंडोनेशिया के बाली आइलैंड स्थित एक रिसोर्ट में उनके फैमिली फ्रेंड समर सिंह से हुई है।

लैला आईपीएल के पूर्व कमिशनर ललित मोदी के साथ काम करती थीं। 2010 में ललित मोदी के घर रेड पड़ी थी तो एक महीला कागजात लेकर वहां पहुंची थी, जिसकी पहचान सीसीटवी फुटेज से लैला माल्या के तौर पर हुई थी। मगर, बाद में उन्होंने ललित मोदी से किसी भी तरह के बिजनेस संबंध न होने की बात कही थी। लैला लाइफस्टाइल एक्सेसरीज का बिजनेस करती हैं। उनका बिजनेस यूरोप और यूएस तक में फैला है।

खबरें और भी हैं…

Source link