मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: कोरोना के कारण भारत-श्रीलंका सीरीज पर संकट; मोदी की नसीहत- नए मंत्री बयानबाजी न करें, 23 हजार करोड़ रु. का हेल्थ पैकेज भी घोषित

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Mansukh Mandaviya| Dainik Bhaskar News Headlines; Sri Lanka Batting Coach Covid 19 Positive, Centre Announces Emergency Health Package, Modi Meeting With Cabinet

30 मिनट पहले

नमस्कार

आज शुक्रवार है, तारीख 9 जुलाई 2021; आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष और अमावस्या तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. मध्य प्रदेश के चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की अहम बैठक शुरू होगी।
  2. पाकिस्तान की कोर्ट में टिकटॉक पर सुनवाई होगी, वहां इस ऐप पर रोक लगी हुई है।
  3. ओलिंपिक कमेटी के चीफ थॉमस बाच टोक्यो पहुंचकर खेलों से जुड़ी तैयारियां देखेंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. भारत-श्रीलंका सीरीज से पहले श्रीलंकाई बैटिंग कोच कोरोना पॉजिटिव
इंग्लैंड से खेल कर लौटी श्रीलंकाई टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले श्रीलंका से सीरीज खेलने वाली इंग्लैंड की टीम के 3 खिलाड़ी सहित 7 सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। भारत को श्रीलंका के साथ 13 जुलाई से सीरीज खेलना है। पहले 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।
पढ़िए पूरी खबर..

2. सबसे बड़े विस्तार के बाद नई कैबिनेट की पहली मीटिंग
मंत्रिमंडल में सबसे बड़े विस्तार के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट के साथ पहली मीटिंग की। इसमें सभी 30 कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। मीटिंग के बाद नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना से निपटने के लिए 23 हजार करोड़ के इमरजेंसी पैकेज का ऐलान किया।
पढ़िए पूरी खबर..

3. मंत्रिपरिषद की मीटिंग में मोदी की नए मंत्रियों को नसीहत
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक कर नए मंत्रियों को कुछ सबक दिए। उन्हें क्या नहीं करना है, ये भी बताया। मोदी ने कहा कि नए मंत्री बेवजह बयानबाजी न करें। सभी सुबह 9.30 बजे ऑफिस पहुंच जाएं और संसद में भी पूरी तैयारी के साथ आएं। साथ ही कहा कि आपका काम चमकना चाहिए, न कि आपका चेहरा।
पढ़िए पूरी खबर..

4. मंत्री बनते ही सिंधिया का FB अकाउंट हैक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। किसी ने बुधवार रात 12:23 बजे उनकी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भाषण वाले पुराने वीडियो अपलोड कर दिए। वीडियो तब के हैं, जब सिंधिया कांग्रेस में थे।
पढ़िए पूरी खबर..

5. सलमान पर धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ पुलिस ने समन भेजा
चंडीगढ़ पुलिस ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा और सलमान के फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन से जुड़े 7 अन्य लोगों को धोखाधड़ी के मामले में समन भेजा है। एक कारोबारी ने उन पर फ्रॉड का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ के SP केतन बंसल ने बताया कि जवाब देने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है।
पढ़िए पूरी खबर..

6. ट्विटर को नए IT मिनिस्टर की चेतावनी, देश का कानून सबसे ऊपर
सरकार और नए IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय संभालते ही सबसे पहले ट्विटर को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश का कानून सबसे ऊपर है और ट्विटर को इसे लागू करना ही होगा। नए IT नियम न मानने की वजह से ट्विटर सरकार के निशाने पर है।
पढ़िए पूरी खबर..

7. हिमाचल के 6 बार CM रहे कांग्रेस लीडर वीरभद्र सिंह का निधन
हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने सुबह 3:40 बजे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आखिरी सांस ली। वीरभद्र सिंह को दो बार कोरोना हो चुका था।
पढ़िए पूरी खबर..

8. कश्मीर में घुसपैठ कर रहे 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के जवानों ने आतंकी घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। सुंदरबनी इलाके में घुसपैठियों और जवानों के बीच हुई फायरिंग में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए। घटना में 2 जवानों के भी शहीद होने की खबर है। आतंकियों से 2 AK-47 राइफल मिली हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. चिराग को मोदी कैबिनेट से बाहर रखने के लिए नीतीश ने अपनों की बलि दी; 4 मंत्री पद न मिलने पर रूठे, सिर्फ एक पर माने
  2. एक साल से स्टाफ के साथ बुरा बर्ताव कर रहे ICC के चीफ एग्जीक्यूटिव मनु साहनी की छुट्‌टी, मार्च में छुट्टी पर भेजे गए थे
  3. दुबई में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल; पानी के अंदर अपार्टमेंट, रेस्तरां और दुकानें भी, क्राउन प्रिंस ने वीडियो शेयर किया

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
146 साल पहले आज की मुंबई में नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन शुरू हुआ था। अब यही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नाम से जाना जाता है। 1870 के आसपास कुछ व्यापारियों ने ट्रेडिंग के लिए एक एसोसिएशन बनाने के बारे में सोचा था। इसका सदस्य बनने के लिए 1 रुपए फीस रखी गई। शुरुआत में 318 लोग एसोसिएशन के सदस्य बने। फिलहाल जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज है, उस बिल्डिंग को बनाने का काम 1973 में शुरू हुआ था।

और अब आज का विचार
इस दुनिया में आप खुद की तुलना किसी और से मत कीजिए, यदि ऐसा करते है तो आप खुद अपना अपमान कर रहे हैं। – बिल गेट्स

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

Source link