‘यह तो झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है’; उद्धव के इस्तीफे पर भाजपा का तंज

‘यह तो झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है’; उद्धव के इस्तीफे पर भाजपा का तंज

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात यहां राजभवन में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा। ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही भाजपा खेमे में जश्न का शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने ठाकरे के इस्तीफे के बाद उन पर तंज कसा। 

इसी साल होने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कहा कि यह को केवल झांकी है। बता दें कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) दुनिया की सबसे अमीर और बड़ी महानगरपालिका है। इसे शिवसेना की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है और सालों से उसका यहां दबदबा रहा है। बीएमसी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसने साल 2022-23 के लिए 45 हजार 940.78 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। 

गिर गई ठाकरे सरकार, भाजपा खेमे में जश्न शुरू; फडणवीस आज करेंगे अगले कदम की घोषणा

 

‘यह तो झांकी है, मुंबई महापालिका अभी बाकी है’

मुंबई भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “यह तो झांकी है…. मुंबई महापालिका अभी बाकी है…!” इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे अपने हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा महासचिव व महाराष्ट्र के प्रभारी सी टी रवि ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्म किसी को भी नहीं छोड़ता है।’’ इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने पालघर हिंसा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की। रवि ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने की उद्धव ठाकरे की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। वह उसी दिन समझ गए थे कि उन्होंने बहुमत खो दिया है जब शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने हिन्दुत्व से धोखा करने के लिए विद्रोह कर दिया था। उनके कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि अवसरवादी गठबंधन नहीं टिकता है।’’

विधान परिषद से भी इस्तीफा देंगे उद्धव ठाकरे, बोले- शिवसेना मुझसे कोई नहीं छीन सकता

इससे पहले उद्धव ठाकरे बुधवार राज साढ़े 11 बजे मर्सिडीज कार चलाते हुए राजभवन पहुंचे। ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य और तेजस के साथ-साथ शिवसेना नेता नीलम गोरहे तथा अरविंद सावंत और अन्य लोग भी थे। ठाकरे रात 11 बजकर 44 मिनट पर राजभवन में राज्यपाल कोश्यारी से मिले। ठाकरे के साथ पहुंचे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के राजभवन पहुंचने पर नारेबाजी की। बाद में ठाकरे उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास ‘मातोश्री’ लौट गए।

Source link