यूपी में साइकिल के लिए वोट मांगेंगे मुलायम, स्वामी और जया बच्चन, सपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची 

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के  पहले चरण के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हाल में भाजपा सरकार में मंत्री पद छोड़ कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य भी हैं। सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा,  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव रामलाल जी सुमन, सांसद जया बच्चन भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। 

भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची से टेनी और वरुण गांधी का नाम काटा

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। जिसमें से केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और सांसद वरुण गांधी का नाम काट दिया है। बुधवार को जारी हुई इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, स्‍मृति ईरानी, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेन्‍द्र नागर, चौधरी भूपेन्‍द्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह ‘राजू भईया’, एसपी सिंह बघेल, साध्‍वी निरंजन ज्‍योति, कांता कर्दम, रजनीकांत महेश्‍वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्‍द्र कश्‍यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटिक शामिल हैं। 

आप की स्टार प्रचारकों की सूची में केजरीवाल, सिसोदिया जैसे 15 नाम

यूपी विधानसभा चुनाव में दांव आजमाने उतरी आम आदमी पार्टी ने यूपी में 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुका है। जिसमें पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब भगवंत मान के सहारे उत्तर प्रदेश में भी वोट जुटाने का फैसला किया है। आप ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के अलावा भगवंत मान, इमरान हुसैन, गोपाल राय, विनय पटेल, सभजित सिंह, सोमेंद्र ढाका, वंशराज दुबे, शकील मिलक, नीलम यादव, सुरेंद्र चौधरी, राखी बिड़लान और सोमनाथ भारती को स्टार प्रचार बनाया है।

सपा को आगे बढ़ाने में जनेश्वर मिश्र का बड़ा योगदान : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया उसे मजबूत करेंगे। समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा था। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। सपा अध्यक्ष ने शनिवार को सपा कार्यालय में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह बात कही। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।  अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं समाजवादी साहित्य के अध्ययन पर बहुत जोर देते थे। प्रशिक्षण शिविरों में उनके भाषण बहुत प्रेरणाप्रद होते थे। उनसे हम सबको बहुत सीखने का मौका मिलता था। वे गम्भीर से गम्भीर विषय को बहुत सरलता से समझाते थे। वे पार्टी के समर्पित नेता थे।
 

Source link