ऐप पर पढ़ें
आखिरकार वो दिन आ ही गया है, जिसके लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)के फैन्स बीते लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। फिल्म पठान(Pathaan) रिलीज हो गई है, जिस में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham)भी लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों और फैन्स में काफी एक्साइटमेंट था, जो पठान के एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा था। फिल्म ने ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग की है और केजीएफ 2 (KGF 2) तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक नजर एडवांस बुकिंग वाली टॉप 10 फिल्मों पर….
एडवांस बुकिंग वाली टॉप 10 फिल्में…
फिल्म क्रिटिक व ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्वीट करके एडवांस बुकिंग वालीं टॉप 10 फिल्मों की जानकारी दी है। कोमल ने अपने ट्वीट में बताया है कि ये डाटा नेशनल चेन्स हिंदी और हिंदी डब का है। वहीं पठान के बारे में कोमल ने खास तौर पर बताया है कि इसकी एडवांस बुकिंग जारी रही है, जब ये आंकड़ा जुटाया गया। यानी पठान के नंबर अधूरे कहे जा सकते हैं।
बाहुबली 2: 6.50 लाख
पठान: 5.21 लाख
केजीएफ 2: 5.15 लाख
वॉर:4.10 लाख
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान: 3.46 लाख
प्रेम रतन धन पायो: 3.40 लाख
भारत: 3.15 लाख
सुल्तान: 3.10 लाख
दंगल: 3.05 लाख
ब्रह्मास्त्र:3.02 लाख
संजू:2.94 लाख
टाइगर जिंदा है:2.76 लाख
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स…
शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान, 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
More News
‘तेजस्वी सूर्या गुंडागर्दी करते हैं, मछली खाते हैं’, भाजपा सांसद को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना?
कर्नाटक में महिला की खंभे से बांधकर पिटाई: बेटा लड़की के साथ भागा तो महिलाओं ने मां पर गुस्सा निकाला; 6 लोग गिरफ्तार
RCB vs GT Live Score : आरसीबी को लगा पहला झटका, डुप्लेसिस 18 गेंद में अर्धशतक लगाकर आउट, कोहली क्रीज पर मौजूद