राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हिमाचल कांग्रेस: सिंगल लाइन रेजुलेशन करेगी पास; दीपा दासमुंशी की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को बैठक

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हिमाचल कांग्रेस: सिंगल लाइन रेजुलेशन करेगी पास; दीपा दासमुंशी की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को बैठक

शिमला13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी।

हिमाचल कांग्रेस राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) इसके लिए सिंगल लाइन रेजुलेशन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) को भेज सकती है। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हिमाचल की प्रिजाइडिंग ऑफिसर बनाई गई दीपा दासमुंशी 19 सितम्बर को शिमला आ रही हैं। वह शिमला में PCC की बैठक लेंगी। इसमें सिंगल लाइन रेजुलेशन पास किया जाएगा।

बता दें कि CWC ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का शैड्यूल जारी कर रखा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक नामांकन मांगे गए हैं। 17 अक्तूबर को नए अध्यक्ष के लिए मतदान होना है। 19 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। यानी दिवाली से पहले कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। फिलहाल अभी सोनिया गांधी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष है।

कांग्रेस में एक धड़ा गांधी परिवार से अध्यक्ष का हिमायती

देश में कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा गांधी परिवार के खिलाफ खड़ा है। इसी का नतीजा जी-23 गुट है। कांग्रेस छोड़ने के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए है लेकिन कुछ नेता आज भी गांधी परिवार के हिमायती है। खासकर जब राहुल गांधी देशभर में भारत छोड़ों यात्रा निकाल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे राहुल गांधी की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

देश में लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बहस

देश में लंबे समय से बहस छिड़ी है कि गांधी परिवार से अध्यक्ष बनाया जाए या फिर गैर गांधी परिवार से किसी काबिल नेता को कमान सौंपी जाए। इसी बीच हिमाचल कांग्रेस राहुल गांधी की पैरवी करने की तैयारी में है। ऐसे में आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते हैं। पूरे देश की नजरे जी-23 गुट पर रहेगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जाहिर है कि अध्यक्ष पद को लेकर तीन सालों से चल रही कश्मकश खत्म हो जाएगी।

राहुल के पक्ष में प्रस्ताव पारित करेगी कांग्रेस: प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि 19 सितम्बर को दीपा दासमुंशी हिमाचल आ सकती है। उनके साथ होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सिंगल लाइन रेजुलेशन पास किया जाएगा। PCC राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link