डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:38 PM IST
सार
वरुण गांधी ने पीएम मोदी ने गुजारिश की है कि अब जल्द से जल्द एमएसपी पर कानून लाया जाए, साथ ही किसानों के अन्य मुद्दों का भी समाधान हो ताकि वह अपना आंदोलन खत्म कर घरों को जाएं।
वरुण गांधी ने लिखा पीएम मोदी को खत
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
700 किसानों की बचाई जा सकती थी जान
प्रधानमंत्री के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के अगले ही दिन ट्वीट कर वरुण गांधी ने कहा है कि, देश के किसानों ने भीषण वर्षा, तूफान और विपरीत मौसम का सामना करते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा। इसके लिए किसानों को बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला उचित समय पर कर लिया जाता तो उन 700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी जिन्होंने इस आंदोलन की राह में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
लखीमपुर हिंसा लोकतंत्र पर काला धब्बा
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को हृदय विदारक और लोकतंत्र पर काला धब्बा बताते हुए पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने यह भी मांग की है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और एक केंद्रीय मंत्री समेत इसके दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विस्तार

More News
चुनाव के लिए BJP कुछ भी कर सकती है; एक और कांग्रेसी ने पुंछ आतंकी हमले पर उठाया सवाल
लोकसभा चुनाव 2024: ममता का आरोप- UP में अल्पसंख्यकों को वोट डालने से रोका गया; स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल का पाकिस्तान से क्या रिश्ता है
Weather: इस साल दर्ज हुआ इतिहास का सबसे गर्म अप्रैल, जलवायु परिवर्तन से हर साल 38 लाख करोड़ रु. घाटे की आशंका