सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: ​​​​​​​लॉरेंस ने बताया कनाडा बैठे गोल्डी का ठिकाना; चुनाव में ही थी कत्ल की साजिश

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: ​​​​​​​लॉरेंस ने बताया कनाडा बैठे गोल्डी का ठिकाना; चुनाव में ही थी कत्ल की साजिश

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Sidhu Moose Wala Murder Mystery; Punjab Police On Lawrence Bishnoi And Goldy Brar Sitting In Canada

चंडीगढ़9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब पुलिस की कस्टडी में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के ठिकानों की जानकारी दे दी है। गोल्डी उर्फ सतिंदरजीत सिंह इस वक्त कनाडा में है। गोल्डी के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि लॉरेंस के बताए पते कितने सही हैं, इसके बारे में पुलिस जांच में जुट गई है।

इसी बीच यह भी खुलासा हुआ है कि मूसेवाला को पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त ही कत्ल करने की साजिश थी। तब 4 लोग मानसा के गांव रल्ला में ठहरे थे। यह चारों शार्प शूटर हो सकते हैं। पुलिस ने इन्हें ठहराने वाले गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बिना सिक्योरिटी के अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह बिना सिक्योरिटी के अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

जनवरी में आए थे बदमाश, गैंगस्टर शाहरुख ने भी किया था खुलासा

पुलिस जांच के मुताबिक जनवरी में 4 बदमाश मानसा पहुंचे थे। यह चारों मोहना के घर ठहरे थे। तब मोहना ने भी चुनाव के वक्त मूसेवाला की रेकी की थी। यह चारों बदमाश भी अलग-अलग वक्त पर मूसेवाला को देखने गए थे। हालांकि उस वक्त चुनाव में मूसेवाला को एक पायलट और 10 कमांडो मिले हुए थे। इसलिए इन्हें मौका नहीं मिला। लॉरेंस गैंग को लगता था कि मूसेवाला चुनाव जीत गया तो फिर उसे परमानेंट सिक्योरिटी मिल जाएगी और मारना मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले दिल्ली पुलिस के पकड़े गैंगस्टर शाहरुख ने भी कहा था कि मूसेवाला को कत्ल करने गए थे। वहां AK-47 वाले कमांडो देख वह लौट आए।

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मोहना को मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे खरड़ लाकर लॉरेंस के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर मोहना को मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे खरड़ लाकर लॉरेंस के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

मोहना का बड़ा क्रिमिनल रिकॉर्ड

जिस गैंगस्टर मनमोहन मोहना को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, वह इस वक्त कत्ल केस में मानसा जेल में बंद हैं। वह ट्रक यूनियन का प्रधान भी रह चुका है। पहले वह कबड्‌डी खिलाड़ी था। उसे ही मूसेवाला के गांव मूसा से पंजाब और हरियाणा की तरफ भागने के तमाम रूट की जानकारी दी। पुलिस को शक है कि मूसेवाला की हत्या के बाद शार्प शूटर्स के भागने के लिए उसी ने रूट प्लान तैयार किया है। उसे अब लॉरेंस के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

पंजाब पुलिस को इन 4 शार्प शूटर्स पर मूसेवाला की हत्या का शक है। इन चारों की तलाश की जा रही है।

पंजाब पुलिस को इन 4 शार्प शूटर्स पर मूसेवाला की हत्या का शक है। इन चारों की तलाश की जा रही है।

रंजिश पहले से थी, मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल के बाद बढ़ी एक्टिविटी

मूसेवाला से लॉरेंस ग्रुप की रंजिश पहले से थी। मूसेवाला उनके कहने पर नहीं चलता था। लॉरेंस ग्रुप ने उसे कुछ कार्यक्रमों में जाने से रोका था। हालांकि मूसेवाला ने उनकी बात नहीं मानी। लॉरेंस ग्रुप को शक था कि वह कार्यक्रम बंबीहा ग्रुप के समर्थन वाले हैं। हालांकि तब तक सिर्फ धमकी तक मामला सीमित था। हालांकि जब मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल हुआ तो उसके बाद लॉरेंस ग्रुप की एक्टिविटी बढ़ गई। सिग्नल एप के जरिए लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने कत्ल की साजिश रचनी शुरू कर दी। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल, बिक्रम बराड़ और सचिन थापन भी शामिल थे। फिर 29 मई को मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

खबरें और भी हैं…

Source link