स्पाइसजेट के प्लेन का टायर फटा: दिल्ली से आई फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन को भी खराबी का पता नहीं चला

स्पाइसजेट के प्लेन का टायर फटा: दिल्ली से आई फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन को भी खराबी का पता नहीं चला

  • Hindi News
  • National
  • All Passengers And Crew Members On Board The Flight Were Safe, The Flight Came From Delhi To Mumbai

नई दिल्ली2 घंटे पहले

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को लैंडिंग के समय स्पाइसजेट बोइंग 737-800 के विमान का टायर फट गया। इसके बाद दिल्ली से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खास बात यह थी कि विमान के कैप्टन को भी प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी का पता नहीं चला। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। लैंडिंग के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे को बंद करना पड़ा
दिल्ली से मुंबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान SG-8701 सुबह 7:30 बजे रवाना हुई थी। तकरीबन 9 बजे यह फ्लाइट मुंबई पहुंची थी। स्पाइसजेट का बोइंग 737-800 विमान मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे नंबर 27 पर उतर ही रहा था, उसी दौरान विमान का टायर फट गया। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर अलर्ट घोषित किया गया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे को कुछ देर के लिए निरीक्षण के लिए बंद करना पड़ा। इसके चलते दो फ्लाइट की लैंडिंग में देरी हुई

2 जुलाई को दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में किसी वजह से धुआं भरने लगा था। इस फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया गया था।

2 जुलाई को दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में किसी वजह से धुआं भरने लगा था। इस फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया गया था।

लैंडिंग के समय सब सामान्य था: फ्लाइट कैप्टन
विमान के कप्तान का कहना है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में सब कुछ सामान्य था। उन्हें फ्लाइट में कुछ भी खराबी महसूस नहीं हुई। विमान की लैंडिंग के समय किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं।

स्पाइसजेट ने कहा- टायर खराब था, आग नहीं लगी
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतरा। जांच में पता चला कि विमान का एक टायर खराब था। हालांकि लैंडिंग के दौरान टायर में आग लगने या धुआं उठने की जानकारी नहीं मिली है।

स्पाइसजेट के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग बढ़ी
19 जून से 5 जुलाई के बीच स्पाइसजेट की 7 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, किसी घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई।

  • 19 जून को पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद स्पाइसजेट फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। इससे 185 यात्रियों की जान पर बन आई। हालांकि कुछ ही देर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई। हादसा विमान में पक्षी के टकराने से हुआ था।
  • 19 जून को ही एक अन्य घटना में केबिन में दबाव की गड़बड़ी के चलते जबलपुर जाने वाले स्पाइस जेट के विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इसके बाद 24 और 25 जून को दो अलग विमानों की फ्यूजलेज डोर वार्निंग के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
  • 2 जुलाई को स्पाइसजेट के जबलपुर जाने वाले विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, उड़ान भरने के बाद चालक दल के सदस्यों ने केबिन से धुआं उठते देखा था। उस दौरान विमान पांच हजार फीट की ऊंचाई पर था।

Source link