हिमाचल में कल वोटिंग: 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 55.92 लाख मतदाता; सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान

हिमाचल में कल वोटिंग: 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 55.92 लाख मतदाता; सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान

देवेंद्र हेटा,शिमला7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में कल एक साथ 68 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन पर 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनके भाग्य का फैसला राज्य के 55 लाख 92 हजार 882 वोटर करेंगे। इनमें 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर है। वहीं 67,559 सर्विस वोटर, 56501 दिव्यांग और 22 NRI वोटर है।

18 से 19 साल के 1.93 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। प्रदेश में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश में चुनाव के लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 7,235 ग्रामीण क्षेत्रों में और 646 शहरी क्षेत्रों में हैं।

हिमाचल में जिलावार इन उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला, कुछ सीटों पर AAP, दूसरे दलों व कुछ निर्दलीय भी शामिल है।

जिला चंबा इनमें टक्कर

सीटकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
चुराहयशवंत सिंह खन्नाहंसराज
भरमौरठाकुर सिंह भरमौरीडॉ.जनक राज
चंबानीरज नय्यरनीलम नय्यरइंदिरा कपूर
डलहौजीआशा कुमारीडीएस ठाकुर
भटियातकुलदीप सिंह पठानियाविक्रम जरयाल

स्ट्रांग रूम में रहेगी EVM

मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के सभी EVM स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। स्ट्रांग रूप के बाहर CRPF के जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। इसी तरह स्ट्रांग रूम की निगरानी CCTV कैमरा लगाकर की जाएगी, ताकि EVM से छेड़छाड़ की किसी भी प्रकार की संभावना न रहे।

कांगड़ा जिला में इनमें मुकाबला

सीटकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
नूरपूरअजय महाजनरणवीर सिंह निक्का
इंदौरामलेंद्र राजनरीता धीमान
फतेहपुरभवानी सिंह पठानियाराकेश पठानिया

कृपाल परमार

ज्वालीचंद्र कुमारसंजय गुलेरिया
देहराराजेश शर्मारवेश ध्वालाहोशियार सिंह
जसवां-परागपुरसुरेंद्र सिंह मनकोटियाबिक्रम ठाकुर
ज्वालामुखीसंजय रत्नरविंद्र सिंह रवि
जयसिंहपुरयादवेंद्र गोमारविंद्र धीमान
सुलहजगदीश सिपहियाविपिन सिंह परमार
नगरोटारघुबीर सिंह बालीअरुण कुमार मेहरा
कांगड़ासुरेंद्र सिंह काकूपवन काजल
शाहपुरकेवल सिंह पठानियासरवीण चौधरी
धर्मशालासुधीर शर्माराकेश चौधरी
पालमपुरआशीष बुटेलत्रिलोक कपूर
बैजनाथकिशोरी लालमुल्क राज प्रेमी

अभी राज्य की सत्ता में भाजपा

प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में है। राज्य की सत्ता में अभी भाजपा है और पार्टी ने 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन के रिवाज को बदलने के लिए पूरी ताकत लगाई है। कांग्रेस के पास अभी 20 विधायक है, जबकि BJP के पास 45 , 2 निर्दलीय और 1 CPIM का विधायक है।

लाहौल-स्पीति जिला

सीटकांग्रेसभाजपा
लाहौल स्पीतिरवि ठाकुररामलाल मारकंडा

सुलह सीट पर सबसे ज्यादा वोटर

कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,06,976 वोटर और लाहौल स्पीति में सबसे कम 24,744 में सबसे कम वोटर है।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र का चस्क भटोरी पोलिंग बूथ, जिसके लिए पोलिंग पार्टी को 14 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ा

भरमौर विधानसभा क्षेत्र का चस्क भटोरी पोलिंग बूथ, जिसके लिए पोलिंग पार्टी को 14 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ा

कुल्लू जिला में इनमें मुकाबला

सीटकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
मनालीभुवनेश्वर गौड़गोविंद सिंह ठाकुर
कुल्लूसुंदर ठाकुरनरोतम ठाकुर
बंजारखिमीरामसुरेंद्र शौरीहितेश्वर सिंह
आनीबंसी लाल कौशललोकेंद्र कुमारपरसराम

कांगड़ा में सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ

कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 1,625 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 92 पोलिंग बूथ हैं। सभी मतदान केंद्र पोलिंग के लिए तैयार कर दिए गए है। 15 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां और 15% EVM रिवर्ज रखी गई है, ताकि कहीं EVM के खराब होने पर तत्काल बदला जा सके।

मंडी जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
सुंदरनगरसोहन लाल ठाकुरराकेश जम्वालअभिषेक ठाकुर
नाचननरेश कुमारविनोद कुमार
सराजचेतराम ठाकुरजयराम ठाकुर
द्रंगकौल सिंह ठाकुरपूर्ण चंद ठाकुर
जोगेंद्रनगरसुरेंद्र पाल ठाकुरप्रकाश राणा
धर्मपुरचंद्र शेखररजत ठाकुर
मंडीचंपा ठाकुरअनिल शर्माप्रवीण शर्मा
बल्हप्रकाश चौधरीइंद्र सिंह गांधी
सरकाघाटपवन कुमारदलीप ठाकुर
करसोगमहेश राजदीपराज कपूरयुवराज कपूर

हमीरपुर जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
भोरंजसुरेश कुमारडॉ. अनिल धीमान
सुजानपुरराजेंद्र सिंह राणाकैप्टन रि. रणजीत सिंह
हमीरपुरडॉ. पुष्पेंद्र वर्मानरेद्र ठाकुरआशीष शर्मा
बड़सरइंद्र दत्त लखनपालमाया शर्मासंजीव शर्मा
नादौनसुखविंद्र सिंह सुक्खूविजय अग्निहोत्री

50% पोलिंग बूथों पर वेब कॉस्टिंग

चुनाव में पारदर्शिता के मकसद से 50% पोलिंग बूथों पर वेब-कॉस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि कोई शरारती तत्व मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न कर सके। वेब-कॉस्टिंग के जरिए केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली से ही प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर नजर रखेगा।

ऊना जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपा
चिंतपूर्णीसुदर्शन सिंह बबलूबलवीर सिंह चौधरी
गगरेटचेतन्य शर्माराजेश ठाकुर
हरोलीमुकेश अग्निहोत्रीप्रो. राम कुमार
ऊनासत्तपाल रायजादासत्तपाल सिंह सत्ती
कुटलेहड़देवेंद्र कुमार भुट्‌टोंवीरेंद्र कंवर

बिलासपुर जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
झंडुताविवेक कुमारजेआर कटवाल
घुमारवीराजेश धर्माणीराजेंद्र गर्ग
बिलासपुरबंबर ठाकुरत्रिलोक जम्वालसुभाष शर्मा
श्रीनयना देवी जीरामलाल ठाकुररणधीर शर्मा

142 बूथों पर महिला कर्मी करवाएंगी चुनाव

हिमाचल के 142 पोलिंग बूथ महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। इन पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिस कर्मी ही संभालेंगी। इसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसी तरह 37 पोलिंग बूथ को दिव्यांग कर्मी ही संचालित करेंगे।

सोलन जिला में इनमें टक्कर

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
अर्कीसंजय अवस्थीगोविंद राम शर्माराजेंद्र ठाकुर
नालागढ़हरदीप सिंह बाबालखविंद्र राणाकेएल ठाकुर
दूनराम कुमार चौधरीसरदार परमजीत सिंह
सोलनधनीराम शांडिलडॉ. राजेश कश्यप
कसौलीविनोद सुल्तानपुरराजीव सैजल

3 सहायक मतदान केंद्र बनाए

प्रदेश में 3 सहायक मतदान केंद्र धर्मशाला का सिद्धबाड़ी, बैजनाथ में बड़ाभंगाल तथा कसौली में ढिल्लों बनाए गए हैं। सिद्धबाड़ी में सर्वाधिक 1,511 मतदाता, किन्नौर जिला के “का’ पोलिंग बूथ पर सबसे कम 16 वोटर हैं।

हिमाचल में भरमौर विधानसभा सीट का चस्क भटोरी एक ऐसा मतदान केंद्र है, जहां पोलिंग पार्टी 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पहुंची है।

मतदान केंद्र के लिए रवाना होते हुए पोलिंग पार्टियां

मतदान केंद्र के लिए रवाना होते हुए पोलिंग पार्टियां

सिरमौर जिला में इनमें टक्कर

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
पच्छाददयाल प्यारीरीना कश्यपगंगूराम मुसाफिर
नाहनअजय सोलंकीराजीव बिंदल
श्री रेणुकाजीविनय कुमारनारायण सिंह
पांवटा साहिबकिरनेश जंगसुखराम चौधरी
शिलाईहर्षवर्धन सिंह चौहानबलदेव तोमर

33 हजार सुरक्षा कर्मी संभाल रहे जिम्मा

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का जिम्मा 33 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी संभाल रहे हैं। इनमें CRPF, SSB, ITBP, पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल है।

शिमला जिला में इनमें टक्कर

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीयCPIM
चौपालरजनीश किमटाबलवीर वर्माडॉ. सुभाष मंगलेट
ठियोगकुलदीप राठौरअजय श्यामइंदू वर्माराकेश सिंघा
कसुम्पटीअनिरुद्ध सिंहसुरेश भारद्वाजकुलदीप तनवर
शिमलाहरीश जनारथासंजय सूदटिकेंद्र पंवर
शिमला ग्रामीणविक्रमादित्य सिंहरवि मेहता
जुब्बल कोटखाईरोहित ठाकुरचेतन बरागटा
रामपुरनंदलालकौल नेगी
रोहड़ूमोहनलाल ब्राक्टाशशि बाला

इन 12 दस्तावेज के साथ कर सकेंगे मतदान

यदि किसी मतदाता के पास वोटर आई-कार्ड नहीं है तो वह 12 तरह के दस्तावेज दिखाकर वोट दे सकेंगे। इनमें मतदाता फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य-केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों-पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंकों-डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र (पेन कार्ड), RGI एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज एवं निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रामाणिक फोटो मतदाता पर्ची एवं आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज आवश्यक रूप से साथ लाना होगा।

किन्नौर जिला में इनमें मुकाबला

जिलाकांग्रेसभाजपानिर्दलीय
किन्नौरजगत सिंह नेगीसूरत नेगीतेजवंत नेगी

खबरें और भी हैं…

Source link