3 दिनों से कम हो रहे कोरोना के एक्टिव केस: 24 घंटे में 6 हजार 934 केस मिले, 24 मौतें; 9 हजार लोग रिकवर

3 दिनों से कम हो रहे कोरोना के एक्टिव केस: 24 घंटे में 6 हजार 934 केस मिले, 24 मौतें; 9 हजार लोग रिकवर

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases Update; Delhi Kerala Mumbai | UP Haryana Jaipur Bhopal Tamil Nadu COVID Cases

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

(फाइल फोटो)

बीते 3 दिनों से कोरोना के एक्टिव केस का ग्राफ कम हो रहा है। 22 अप्रैल को 67 हजार 806 एक्टिव केस थे। 23 अप्रैल को यह आंकड़ा कम होकर 65 हजार 683 पर आ गया। वहीं 24 अप्रैल को 63 हजार 380 एक्टिव केस दर्ज किए गए। आउटब्रेकइंडिया के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6 हजार 934 नए केस सामने आए, जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। वहीं 9 हजार 213 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं। रविवार को 6 हजार 904 नए संक्रमित मिले थे।

शनिवार को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले सामने आए थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 9 हजार 833 लोग ठीक हुए थे। इसके अलावा शुक्रवार को 12 हजार 193 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 42 लोगों की मौत हुई थी। 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर भी हुए थे।

अप्रैल के 22 दिनों में 1.69 लाख नए केस मिले
अप्रैल के 22 दिनों में 1.69 लाख नए केस मिले हैं। मार्च के 31 दिनों में सिर्फ 31,902 केस सामने आए थे। उसके मुकाबले अप्रैल में 5.3 गुना ज्यादा केस मिले हैं। अभी अप्रैल के 8 दिन बाकी हैं, ऐसे में नए केस का आंकड़ा काफी ज्यादा होने की उम्मीद है।

अप्रैल में 9 दिन में नए केस 10 हजार से ज्यादा
अप्रैल की शुरुआत में 2-3 हजार डेली आ रहे थे। यह आंकड़ा रोजाना एक हजार बढ़ता गया और 12 अप्रैल को 10,158 केस मिले। 13 अप्रैल को 11,109 केस मिले, 14 अप्रैल को 10,753 केस मिले, 15 अप्रैल को 10,093 केस मिले थे।

16 और 15 अप्रैल को केस 10 हजार से कम हुए। 16 अप्रैल को 9,111 और 17 अप्रैल को 7,633 केस सामने आए। इसके बाद केस फिर बढ़ने लगे। 18 अप्रैल को 10,542 केस, 19 अप्रैल को 12,591 केस मिले। 20 अप्रैल को 11,692 केस दर्ज किए गए और 21 अप्रैल को 12,193 केस मिले।

टॉप-5 राज्यों में 58% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 934 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4090 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 58% से ज्यादा है।

केरल: यहां 1572 नए केस मिले, 1906 लोग ठीक हुए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 16,630 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां 856 नए केस आए, एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं 1034 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 13.53% है।

दिल्ली: यहां बीते दिन 689 नए केस सामने आए और 1253 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 5011 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 29.42% है।

तमिलनाडु: यहां 491 नए केस मिले, एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि 521 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3640 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.19% है।

छत्तीसगढ़: यहां 482 नए केस आए हैं, मौत एक भी नहीं हुई है। वहीं, 475 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां एक्टिव केस 3090 हो गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link